5K

2.99Cr

ब्याज की दर*7.10%
फिक्स्ड डिपॉजिट की तारीख 31 Jan 2024
मैच्योरिटी की तारीख 31 July 2025
Interest Per Quarter 24
Interest Per Month 143
अभी एफडी खोलें

मैच्योरिटी वैल्यू

3050

  • ध्यान रखें कि अर्जित ब्याज पर वर्तमान कर दरों के अनुसार स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) लागू होगी।
  • ₹3 करोड़ से कम के रेजिडेंट डिपॉजिट के लिए ब्याज दर अपने आप दिखेगी।
  • याद रखिए कि यहां दिखाए गई ब्याज दर सिर्फ गणना करने के लिए है।

हमारे साथ यात्रा शुरू करने के लिए अभी अप्लाई करें

ज्यादा जानें right-card-for-every-need

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर क्या होता है?

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हुए ब्याज की कठिन गणना और अधिकतम रिटर्न पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहीं पर एफडी कैलकुलेटर एक जरूरी टूल बन जाता है। यह बेहतर निर्णय लेने में आपकी मदद करते हैं। खास एफडी कैलकुलेटर किसी विशेष उद्देश्य के लिए समाधान देते हैं जैसे आपके शुरुआती निवेश, ब्याज दर और जरूरी निवेश अवधि को ध्यान में रखते हुए आपकी मैच्योरिटी राशि का सटीक अनुमान लगाना। इससे ब्याज दरों के बीच तुलना आसान हो जाती है।


एफडी कैलकुलेटर कैसे मदद कर सकता है?

सही फिक्स्ड डिपॉजिट चुनना काफी मुश्किल लग सकता है। लेकिन चिंता मत कीजिए, एफडी इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर जैसे टूल आपकी मदद कर देंगे। एक्सिस बैंक एफडी कैलकुलेटर आपकी कैसे मदद कर सकता है, यहां बताया गया है:

  • सटीक अनुमान: अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश की राशि, एफडी ब्याज दर और अवधि दर्ज करें। इसे आप मैच्योरिटी राशि के साथ ब्याज का सटीक अनुमान लगा पाएंगे।
  • प्रतियोगी विश्लेषण: एक्सिस बैंक के विभिन्न ऑफर में से एफडी ब्याज दरों की तुलना आसानी से करें। इसमें नियमित एफडी से लेकर सीनियर सिटीजन . एफडी तक शामिल हैं। आप वो विकल्प चुनें जो आपकी वित्तीय जिम्मेदारियों के हिसाब से हो।
  • चक्रवृद्धि का लाभ: चक्रवृद्धि ब्याज के फायदों को ध्यान में रखते हुए आपको कुल कितना ब्याज मिलेगा, जानिए। समझें कि ब्याज पर मिलने वाला ब्याज आपके कुल रिटर्न को कैसे बढ़ाता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर: खासियतें और फायदे

एक फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर जैसे एफडी डिपॉजिट इंटरेस्ट कैलकुलेटर या फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर, ऐसा टूल हैं जो आपको निवेश के मैच्योरिटी राशि की गणना करने में मदद करता हैं।

एक्सिस बैंक एफडी कैलकुलेटर की खासियतें

  • इस्तेमाल और नेविगेशन में आसान
  • ताजा ब्याज दर पर गणना
  • कई एफडी स्कीम के लिए काम करे
  • आपके एफडी निवेश की जानकारी के आधार पर बदलाव

एक्सिस बैंक एफडी कैलकुलेटर के फायदे

  • आप पूरी जानकारी के साथ निर्णय ले पाते हैं
  • गणना में समय और मेहनत बचाए
  • अगर आपके पास पूरी जानकारी होगी तो मन में सुकून भी रहेगा।

कैलकुलेटर मैच्योरिटी राशि (कुल राशि जो आपको मिलेगी), कमाया गया ब्याज और अन्य टैक्स कटौती भी दिखाएगा।

निवासी और अनिवासी भारतीय ग्राहकों के लिए एफडी की गणना

सही फिक्स्ड डिपॉजिट चुनना कठिन काम हो सकता है। अलग-अलग नियम और ब्याज दरों की वजह से यह खासतौर पर निवासी और अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों के लिए चुनौती जैसा होता है।

अनिवासी भारतीयों के लिए एफडी की गणना

अनिवासी भारतीयों के लिए भारतीय फिक्स्ड डिपॉजिट कठिन हो सकता है। हालांकि एफडी गणना से जुड़े आधारभूत नियम निवासी भारतीय जैसे ही होते हैं। पर एनआरआई से जुड़े अतिरिक्त फैक्टर दिक्कत दे सकते हैं। यहीं पर एनआरआई के लिए बना एफडी कैलकुलेटर जरूरी टूल बना जाता है लेकिन याद रखिए कि बात यहीं खत्म नहीं होती है।

एनआरआई से जुड़ी बारीकियों को समझना

  • एफडी के सीमित विकल्प: कुछ खास प्रकार की एफडी जैसे टैक्स-सेवर एफडी एनआरआई को नहीं मिल सकती है। एक्सिस बैंक खासतौर पर एनआरआई के लिए एफडी कैलकुलेटर ऑफर करता है। इसकए साथ एनआरआई के लिए उपलब्ध एफडी के विकल्पों की गणना की जा सकती है।
  • रीपैट्रीऐशन से जुड़े नियम: खासतौर पर एनआरआई की एफडी के कैलकुलेटर मूल और ब्याज के रीपैट्रीऐशन से जुड़े संभावित टैक्स और नियम कायदों को समझते हैं।

निवासी ग्राहकों के लिए एफडी कैलकुलेटर

  • चक्रवृद्धि ब्याज: ज्यादातर भारतीय एफडी में मासिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसमें हर महीने कमाया गया ब्याज मूल में जुड़ जाता है। जिससे ब्याज पर भी ब्याज मिल जाता है। विश्वासनीय एफडी कैलकुलेटर जैसे एक्सिस बैंक एफडी कैलकुलेटर अनुमान लगाने के लिए इस बात का ध्यान रखते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज को अनदेखा करने से आपके संभावित रिटर्न का कम अनुमान लगाया जा सकता है। इसका असर आपके वित्तीय लक्ष्यों पर पड़ सकता है।
  • टैक्स से जुड़े नियम: निवासी एफडी में साल में ₹10,000 से ज्यादा ब्याज मिलने पर कटौती (टीडीएस) लागू होती है। कैलकुलेटर के डिसक्लेमर में आम जानकारी मिलती है। जबकि फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेकर अपनी परिस्थितियों के मुताबिक टैक्स के नियमों को समझा जा सकता है। टीडीएस को सही से न समझा जाए तो कई गैरजरूरी कटौतियां हो सकती हैं, इसका असर आपके निवेश पर मिलने वाले पूरे रिटर्न पर पड़ सकता है।
average-balance-calculator

एफडी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?

एक्सिस बैंक एफडी कैलकुलेटर को इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं:

  • 01

    एक्सिस बैंक वेबसाइट के इस्तेमाल से:

    एक्सिस बैंक वेबसाइट पर जाएं: https://www.axis.bank.in/hindi/fd-calculator

    आपको 'एफडी कैलकुलेटर' नाम का सेक्शन मिल जाएगा.

  • 02

    मूल राशि:

    वो राशि जो आप एफडी में जमा करना चाहते हैं।

  • 03

    अवधि:

    वो अवधि, जिसमें आप निवेश (सालों, महीनों या दिनों में) करना चाहते हैं।

  • 04

    ब्याज दर:

    आपकी चुनी हुई योजना (रेगुलर, टैक्स सेविंग या सीनियर सिटीजन) के लिए लागू ब्याज दर को चुनें। आपको एक्सिस बैंक वेबसाइट पर मौजूदा दर मिल जाएगी।

  • 05

    चक्रवृद्धि की आवृत्ती:

    आप ब्याज कब-कब जुड़ना है, इसका चुनाव कर सकते हैं (मासिक, तिमाही, छमाही या सालना। बार-बार चक्रवृद्धि ब्याज लेने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।

  • 06

    वैकल्पिक तौर पर, आप:

    • अगर आप ज्यादा रिटर्न के लिए मूल के साथ ब्याज का पुनर्निवेश करना चाहते हैं तो ‘क्यूम्यलेटिव’ ब्याज के भुगतान का विकल्प चुनें।
    • ज्यादा ब्याज दर के लिए अगर लागू हो तो ‘सीनियर सिटीजन’ वाले बॉक्स पर टिक करें।
    • 'कैलकुलेट' पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फिक्स्ड डिपॉजिट: नियमित बचत खाते की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और उच्च ब्याज दर के लिए पहचाने जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को निवेश के तौर पर भारत में पसंद किया जाता है। ब्याज दर जमा की अवधि के लिए फिक्स और बैंकों के बीच अलग-अलग होती है। आप ब्याज की गणना क्यूम्यलेटिव, तिमाही, मासिक या मानक आधार पर कर सकते हैं।

एफडी के फायदे

  • तुलनात्मक तौर पर सुरक्षित निवेश है
  • स्थाई और अनुमानित रिटर्न (उदाहरण के लिए 8% प्रति साल)
  • सीनियर सिटीजन जैसे पारंपरिक सोच वाले निवेशकों के लिए बेस्ट

सीनियर सिटीजन होने के नाते आप एक्सिस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतर ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं। ये आमतौर पर 6.75% से 7.75% तक होती हैं। इसमें आपको आम जनता की तुलना में 0.65% तक का अतिरिक्त फायदा मिल जाता है। ध्यान रखें, ये दरें एनआरआई खातों के लिए सही नहीं हैं।

कम अवधि के लिए ब्याज की गणना: 6 महीने से कम की अवधि वाली एफडी के लिए दिनों की संख्या के आधार पर साधारण ब्याज विधि के माध्यम से ब्याज की गणना की जाती है।लंबी अवधि के लिए चक्रवृद्धि ब्याज: 6 महीने या इससे ज्यादा की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज तिमाही आधार पर जोड़ा जाता है। इसका मतलब है कि पिछली तिमाही में कमाया गया ब्याज आने वाले समय में ब्याज गणनाओं के लिए मूलधन में जोड़ा जाता है।

मासिक ब्याज भुगतान विकल्प के लिए भुगतान किए गए ब्याज की गणना मानक दर से अधिक छूट वाली दर पर की जाएगी। अगर आप तिमाही भुगतान विकल्प चुनते हैं तब ब्याज तिमाही आधार पर जोड़ा और भुगतान किया जाता है।

न्यूनतम अवधि: एक एफडी के लिए न्यूनतम संभव अवधि कम से कम 7 दिन है। न्यूनतम निवेश राशि: मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एफडी खोलने के लिए न्यूनतम जरूरी राशि ₹5,000 है। जो लोग बैंक ब्रांच में एफडी खोलते हैं, उनके लिए न्यूनतम निवेश ₹10,000 है।

टैक्स-सेवर एफडी: टैक्स-सेवर एफडी में निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक की कटौती के अंतर्गत आता है। इन एफडी में अनिवार्य रूप से 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है।

लंबी अवधि के लिए चक्रवृद्धि ब्याज: 6 महीने या इससे ज्यादा अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज तिमाही आधार पर की जाती है। मतलब पिछली तिमाही में कमाए गए ब्याज को आने वाले समय में ब्याज गणनाओं के लिए मूलधन में जोड़ा जाता है।

आप अधिकतम ₹1.5 लाख की सीमा में कम से कम ₹100 और इसके गुणकों में 5 साल की टैक्स सेवर एफडी बुक कर सकते हैं।

इसके दूसरी तरफ, एक नियमित बैंक एफडी में लॉक-इन अवधि लागू नहीं होती है। यह आयकर अधिनियम 1961 के अंतर्गत धारा 80सी के तहत कटौती के योग्य नहीं है। नियमित बैंक एफडी के मामले में न्यूनतम निवेश राशि ₹5,000 है।

हां, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल ब्याज आयकर अधिनियम 1961 के अंतर्गत आता है। नियमों के अनुसार बैंक की ओर से मूल पर टैक्स काटा जाता है। अगर पैन कार्ड दिया गया है तो टीडीएस (सोर्स पर काटा गया टैक्स) की दर 10% है पर अगर नहीं दिया गया है तो टीडीएस 20% होता है। इस मूल दर के अतिरिक्त कोई अधिभार या उपकर नहीं लगाया जाता है।

आपकी बैंक एफडी पर मिले ब्याज से जुड़े टीडीएस की कटौती वित्तीय वर्ष के लिए आपके बैंक एफडी की कुल राशि पर अनुमानित कुल ब्याज के आधार पर की जाती है।

यदि किसी वित्तीय वर्ष में कुल अनुमानित ब्याज सीमा को पार कर जाता है, जो फिलहाल गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹10,000 है तो ब्याज आवेदन के समय मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट से आनुपातिक रूप से टीडीएस काटा जाता है। सीनियर सिटीजन (60 साल और उसे ज्यादा की उम्र) के लिए केंद्रीय बजट 2018 में बैंकों (स्थिर जमा सहित) और डाकघरों में जमा पर ब्याज से हुई कमाई की छूट को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया गया है।

अगर आपके पास ब्याज के आलावा कोईइ कमाई नहीं है तो टीडीएस से बचने के लिए आयकर अधिनियम की धारा 197ए के तहत, प्रपत्र 15-जी (सामान्य या गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए) या प्रपत्र 15-एच (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) में से जो भी लागू हो, उसमें आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, टीडीएस से बचने के लिए अपनी बैंक एफडी बैंक की कई ब्रांच में बांट लें। इस तरह से आप जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल भी पाएंगे।

मैच्योरिटी से पहले एफडी से राशि की निकासी पर आमतौर पर 1% जुर्माना लगता है। हालांकि 5 साल का टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट किसी भी परिस्थिति में समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं देता है।

जब आपकी बैंक एफडी मैच्योर होती है तो एफडी रोलओवर/पुनर्निवेश के दो विकल्प मिलते हैं।

  • मूल रोलओवर विकल्प के अंतर्गत असल मूल आगे बढ़ जाता है और ब्याज सीधे तौर पर बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है।
  • मूलधन और ब्याज के रोलिंग विकल्प के तहत, मूल राशि, अर्जित ब्याज के साथ, उसी अवधि के लिए और मैच्योरिटी पर लागू ब्याज दर पर पुनर्निवेश की जाती है।

एफडी कैलकुलेटर आपको मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी राशि का आकलन करता है। इस तरह से आप बेहतर बजट और भविष्य के लक्ष्यों के आधार पर अपने निवेश की योजना बनाते हैं।

ऑनलाइन एफडी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके जमा की गई मूल राशि, अवधि, ब्याज दर और चक्रवृद्धि आवृत्ति दर्ज करें। इससे आप मैच्योरिटी राशि जान पाएंगे। इसके अतिरिक्त, आप इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में लॉगइन करके भी निवेश के लिए मैच्योरिटी राशि का अंदाजा लगा सकते हैं।

अपनी जमा राशि, अवधि और ब्याज राशि एफडी कैलकुलेटर पर दर्ज करें। कैलकुलेटर तुरंत आपकी मैच्योरिटी वैल्यू और कमाए गए कुल ब्याज का आकलन कर देगा।

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

अन्य कैलकुलेटर को समझें

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

अपने बच्चों के लिए पूरी जानकारी के साथ वित्तीय निर्णय लें। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में आपके निवेश से ब्याज लाभ का अनुमान लगाएं।

आरडी कैलकुलेटर

योजना बनाएं और बेहतर निवेश करें। रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके रिकरिंग डिपॉजिट से संभावित रिटर्न के बारे में जानें और अपनी ग्रोथ को समझें।

एवरेज बैलेंस कैलकुलेटर

बचत खाते को बेहतर बनाएं! हमारे एवरेज बैलेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपने बचत खाते में जरूरी बैलेंस बनाएं और इसे ट्रैक करें।

Learning Hub

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.

Jul 25, 2025
5 min read
1.2k Views

What is Fixed Deposit (FD) ? Advantages of a Fixed Deposit Account

Advantages of Having a Fixed Deposit Account Broke...

Apr 18, 2025
3 mins read
442 Views

7 Essential tips before investing in a Fixed Deposit

Secure your financial future with smart Fixed Deposit investment tips for Diwali.

Apr 18, 2025
3 min read
2.3k Views

Treasury Bills vs FD (Fixed Deposit)

Diversify your returns with investments in Treasury Bills and Fixed Deposits.

Apr 18, 2025
3 min read
1.2k Views

Simple steps to open a Fixed Deposit Account

Secure your savings with a Fixed Deposit.