रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी)

रिकरिंग डिपॉजिट (आवर्ती जमा) व्यवस्थित तरीके से बचत की आदत विकसित करने का बेहतरीन तरीका है। इसमें आकर्षक रिटर्न भी मिल जाते हैं। नियमित मासिक जमा के साथ आप भविष्य में वित्त को लेकर स्थिरता बना सकते हैं। इससे आपके सपनों का घर बनाने, पढ़ाई करने या आकस्मिक खर्चों में मदद मिल पाएगी। इसमें किश्त की राशि और अवधि में लचीलापन ऑफर करने वाला आरडी अकाउंट आपके विभिन्न वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करता है। ये सुनिश्चित करता है कि आपको अपनी बचत से ज्यादा से ज्यादा मिले। बैंक की ओर से ऑफर किए जाने वाले प्लान चुनें, जिनमें प्रतियोगी ब्याज दरें और बेहतरीन फायदे मिलते हैं। इनके साथ आपकी संपत्ति बढ़ेगी और मन को शांति भी मिलेगी।

विशेषताएँ और लाभ

अपनी बचत को नियमित बढ़ाएं

आवर्ती जमा को तय मासिक किश्तों के माध्यम से नियमित बचत के लिए डिजाइन किया गया है।

ज्यादा पढ़ें

छोटी न्यूनतम अवधि के साथ फायदों का आनंद लें

रिकरिंग डिपॉजिट का लचीलापन इसकी खासियत है।

ज्यादा पढ़ें

टैक्स से जुड़े कानूनों को मानें

सोर्स पर टैक्स का डिडक्शन समय-समय पर लागू आयकर नियमों के मुताबिक होता है।

ज्यादा पढ़ें

जमा को समय से पहले भुनाने की सुविधा

रिकरिंग डिपॉजिट में समय से पहले निकासी की सुविधा मिलती है। इस तरह से आकस्मिक जरूरत होने पर राशि आसानी से मिल जाती है।

ज्यादा पढ़ें

देर से भुगतान से बचें

  • 9 अगस्त 2016 को या इसके बाद खुले आरडी अकाउंट पर किसी भी किश्त के भुगतान में कैलेंडर महीने से ज्यादा देर होने पर हर ₹1,000 प्रति महीने पर ₹10 का जुर्माना लगाया जाएगा।
ज्यादा पढ़ें

आरडी कैलकुलेटर

अगर आप अपने मेहनत से कमाए पैसों के कुछ हिस्से की हर महीने बचत या निवेश करने के विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन आपको फिक्स्ड या सुरक्षित रिटर्न ही चाहिए तो बैंक का रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) इसके लिए सही जगह है।

500

10L

ब्याज की दर* 5.50%
मैच्योरिटी की तारीख 20 जुलाई 2026
अभी आरडी खोलें

मैच्योरिटी वैल्यू

3,048


  • एक्सिस बैंक की रिकरिंग डिपॉजिट ब्याज दर (तिमाही चक्रवृद्धि) आपको अपनी नियमित मासिक जमा राशि पर उच्च दर का रिटर्न और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ लेने का मौका देती है। आरडी अकाउंट आज ही खोलें! एक बार जब आप बैंक आरडी खोल लेते हैं तो ब्याज आपकी ओर से चुनी गई अवधि के लिए समान ही रहेगा।
  • याद रखिए, एक बैंक आरडी/एफडी सुरक्षित तरीके से संपत्ति बनाती है और आपकी वित्तीय सुरक्षा के साथ खुशहाली में भी योगदान करती है।
Digital Era Banner Neo Credit Card

आवर्ती जमा ब्याज दरें

एक्सिस बैंक में आवर्ती जमा की ब्याज दर आपको अपनी नियमित मासिक जमा राशि पर उच्च दर का रिटर्न और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ लेने का मौका देती है। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को न्यूनतम 6 महीने और अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए आकर्षक रिकरिंग डिपॉजिट ब्याज दर देती है।

एक्सिस बैंक रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए बटन ओर क्लिक करें।

ब्याज दरें देखें

आरडी के लिए योग्यता मापदंड

खास शर्तों के साथ व्यक्ति और संघठन रिकरिंग डिपॉजिट खोल सकते हैं। मुख्य मानदंड इस प्रकार हैं:

  • व्यक्ति: भारतीय नागरिक, एचयूएफ और एनआरआई (एनआरई या एनआरओ अकाउंट के माध्यम से)।
  • नाबालिग: आरडी गार्जियनशिप के अंतर्गत खोल सकते हैं।
  • ज्वाइंट अकाउंट: ये अधिकतम दो अकाउंट होल्डर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इंस्टीटयूशन: कंपनियों, ट्रस्टों और क्लबों को बैंक की मंजूरी के अधीन शामिल किया जा सकता है।

रिकरिंग डिपॉजिट के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाणपत्र: पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी।
  • निवास प्रमाणपत्र: आधार कार्ड, यूटिलिटी बिल, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • फोटोग्राफ: हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें।
  • आवेदन फॉर्म: ऑनलाइन या बैंक ब्रांच में मिलने वाला हस्ताक्षर किया हुआ आरडी फॉर्म।

रिकरिंग डिपॉजिट के लिए कैसे आवेदन करें?

रिकरिंग डिपॉजिट का आवेदन इंटरनेट बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग या नजदीकी एक्सिस बैंक ब्रांच में जाकर किया जा सकता है। ब्रांच में हमारे प्रतिनिधि प्रक्रिया के बारे में आपको पूरी जानकारी दे सकते हैं। यहां ऐसे 5 स्टेप बताए गए हैं, जिनके माध्यम से आप एक्सिस बैंक के इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग सर्विस से एक्सिस बैंक के रिकरिंग डिपॉजिट के लिएऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

fasttag-guide

इंटरनेट बैंकिंग

आप निम्न में से किसी भी चैनल के माध्यम से आवर्ती जमा बुक कर सकते हैं:

  • 01

    इंटरनेट बैंकिंग पर लॉग इन करें और डिपॉजिट ऑप्शन चुनें। लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें

  • 02

    क्रिएट रिकरिंग डिपॉजिट पर क्लिक करें।

  • 03

    अकाउंट और नॉमिनी की जरूरी जानकारी भरें।

  • 04

    पुष्टि होने पर, चुनी हुई राशि आपके बचत खाते से डेबिट हो जाएगी, और आपका रिकरिंग डिपॉजिट तुरंत बन जाएगा। आपको बुक हुई रिकरिंग डिपॉजिट की वेब रिसिप्ट रसीद भी तुरंत मिल जाएगी। डिपॉजिट के खुलने की मूल्य तिथि और लागू दर अनुरोध की तारीख के मुताबिक होगी जैसे वो दिन जब बचत खाते से राशि डेबिट हुई।

  • 05

    बनने के बाद, अगर आप ई-स्टेटमेंट के लिए रजिस्टर हैं तो रिकरिंग डिपॉजिट की सूचना आपके रजिस्टर ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। अगर ई-स्टेटमेंट के लिए आप रजिस्टर नहीं हैं तो सूचना फिजिकल फॉर्म में आपके पते पर भेज दी जाएगी। डिपॉजिट बुक होने के एक कामकाजी दिन बाद आप रिकरिंग डिपॉजिट की सूचना इंटरनेट बैंकिंग पर भी देख पाएंगे।

Mobile Banking

मोबाइल बैंकिंग

  • 01

    मोबाइल बैंकिंग में लॉग इन करें और डिपॉजिट ऑप्शन का चुनाव करें।

  • 02

    ओपन आरडी सेलेक्ट करें

  • 03

    अकाउंट और नॉमिनी से जुड़ी जानकारी भरें।

  • 04

    कंफर्म होने पर चुनी हुई राशि आपके बचत खाते से कट जाएगी और आपका रिकरिंग डिपॉजिट तुरंत खुल जाएगा। डिपॉजिट के खुलने की मूल्य तिथि और लागू दर अनुरोध की तारीख के मुताबिक होगी जैसे वो दिन जब बचत खाते से राशि डेबिट हुई।

  • 05

    बनने के बाद, अगर आप ई-स्टेटमेंट के लिए रजिस्टर हैं तो रिकरिंग डिपॉजिट की सूचना आपके रजिस्टर ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। अगर ई-स्टेटमेंट के लिए आप रजिस्टर नहीं हैं तो सूचना फिजिकल फॉर्म में आपके पते पर भेज दी जाएगी। डिपॉजिट बुक होने के एक कामकाजी दिन बाद आप रिकरिंग डिपॉजिट की सूचना इंटरनेट बैंकिंग पर भी देख पाएंगे।

ब्रांच
रिकरिंग डिपॉजिट खोलने के लिए ग्राहक नजदीकी एक्सिस बैंक ब्रांच में जा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हां, आवर्ती जमा पर मिले ब्याज पर टैक्स लगता है।अगर कुल ब्याज ₹40,000 (सीनियर सिटीजन के लिए ₹50,000) सालाना से ज्यादा होता है तो टीडीएस लागू होगा।

हां, रिकरिंग डिपॉजिट अधिकतम दो ज्वाइंट होल्डर्स के नाम पर संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। हालांकि यह बैंक की पॉलिसी और जरूरतों पर निर्भर करेगा।

आपको आरडी अकाउंट खोलने के दौरान बताई गई निश्चित राशि हर महीने जमा करनी होगी। राशि हर महीने अलग-अलग नहीं हो सकती है।

हां, आवर्ती जमा के लिए बैंक में बचत खाता होना अनिवार्य है। इससे फंड ट्रांसफर और मैनेजमेंट आसान हो जाता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट ओपनिंग फॉर्म

अभी डाउनलोड करें right-card-for-every-need

Learning Hub

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.

Jul 25, 2025
5 min read
1.3k Views

What is Fixed Deposit (FD) ? Advantages of a Fixed Deposit Account

Advantages of Having a Fixed Deposit Account Broke...

Apr 18, 2025
3 mins read
524 Views

7 Essential tips before investing in a Fixed Deposit

Secure your financial future with smart Fixed Deposit investment tips for Diwali.

Apr 18, 2025
3 min read
2.5k Views

Treasury Bills vs FD (Fixed Deposit)

Diversify your returns with investments in Treasury Bills and Fixed Deposits.

Apr 18, 2025
3 min read
1.2k Views

Simple steps to open a Fixed Deposit Account

Secure your savings with a Fixed Deposit.