5 K

5 L

5 L

5 Cr

Y
1 Y30 Y
%
8%20%
एसआईपी शुरू करें

आपकी मैच्योरिटी वैल्यू

49,46,277

मासिक एसआईपी राशि

15,00,000

सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) क्या है?

एक सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट (एसआईपी) म्यूचुअल फंड में नियमित और आवधिक तरीके से निवेश करता है। एक साथ राशि जमा करने की बजाए एसआईपी एक निश्चित राशि नियमित तौर पर-साप्ताहिक, मासिक या तिमाही निवेश करने की अनुमति देता है।

इस तरह से वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा मिलता है, आपको चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा भी मिल पाता है। यह रुपये की लागत औसत के माध्यम से बाजार की अस्थिरता के जोखिम को भी कम करता है।

बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट और संपत्ति बनाने जैसे लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों के लिए एसआईपी बेस्ट है। ये नियमिततौर पर समय के साथ संपत्ति बनाने में मददगार है। निवेश की राशि और फ्रेक्वेंनसी के मामले में इसका लचीलापन नौसिखिए और अनुभवी दोनों निवेशकों के लिए सूटेबल है।

एसआईपी कैलकुलेटर क्या होता है?

एक एसआईपी कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है इसे आपके एसआईपी निवेश पर रिटर्न का आकलन करने के लिए डिजाइन किया गया है। मासिक निवेश राशि, एसआईपी की अवधि और रिटर्न की अपेक्षित दर दर्ज करके ये कैलकुलेटर आपके निवेश की संभावित मैच्योरिटी वैल्यू दिखा देता है।

इस टूल के साथ की परिस्थितियों की तुलना करके योजना बनाने में मदद मिलती है। इसमें अपने निवेश की रणनीति में बदलाव करके खास वित्तीय लक्ष्य पाने की योजना भी बनाई जा सकती है। एसआईपी कैलकुलेटर यूजर-फ़्रेंडली होते हैं और खुद गणना करने की कठिनाई को कम करते हैं। इस तरह से यह उन सभी के लिए जरूरी रिसोर्स बन जाता है जो संपत्ति निर्माण की यात्रा को आसान बनाना चाहते हैं।

एसआईपी रिटर्न कैलकुलेटर कैसे आपकी मदद करता है?

  • रिटर्न का अनुमान लगाएं: एक एसआईपी रिटर्न कैलकुलेटर मैच्योरिटी पर आपके निवेश के संभावित मूल्य का अनुमान लगाने में मदद करता है। कैलकुलेटर निवेश की जाने वाली राशि, अवधि और अपेक्षित रिटर्न की दर जैसे जानकारी दर्ज करके सटीक अनुमान बताता है। इस अनुमान के साथ असल वित्तीय लक्ष्य सेट करके बचत की योजना बनाई जा सकती है। इससे ये सुनिश्चित हो जाता है कि आपके निवेश भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ही होंगे।
  • विभिन्न एसआईपी की तुलना करें एसआईपी कैलकुलेटर के साथ आप निवेश की विभिन्न परिस्थितियों की तुलना कर पाते हैं। मासिक योगदान या अपेक्षित रिटर्न जैसे वैरिएबल को एडजस्ट करके आप पहचान सकते हैं कि कौन सी एसआईपी आपके वित्तीय लक्ष्यों के लिए सही रहेगी। ये तुलना ये सुनिश्चिति करेगी कि आप अपने पोर्टफोलियो के लिए सूटेबल विकल्प चुनेगे।
  • अपनी प्रगति को देखें: एसआईपी रिटर्न कैलकुलेटर वित्तीय यात्रा की योजना बनाने और इसका हिसाब रखने में मदद करता है। आप अपनी प्रगति पर नजर रख सकते हैं। आप अपडेटेड इनपुट के साथ दोबारा गणना करके सही जानकारी के साथ निवेश को समायोजित कर सकते हैं। इससे ये सुनिश्चित हो जाता है कि आप अपने लक्ष्यों के लिए सही दिशा में हैं और अधिकतम लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

एसआईपी कैलकुलेटर कैसे काम करते हैं?

एसआईपी कैलकुलेटर मासिक एसआईपी की राशि की गणना करने के लिए साधारण फॉर्मूला के आधार पर कैलकुलेशन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। एसआईपी कैलकुलेटर कैसे काम करते हैं, यहां बताया गया है:

  • मासिक एसआईपी की गणना: कैलकुलेटर आपको लक्षित राशि, निवेश करने की अवधिऔर अपेक्षित रिटर्न दर्ज करने के लिए कहता है। डाटा का इस्तेमाल करके एसआईपी कैलकुलेटर वो राशि दिखाता है जो आपको वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निवेश करनी होगी।
  • एसआईपी निवेश में बढ़त की गणना:एसआईपी कैलकुलेटर जानकारी जैसे मासिक राशि, एसआईपी की अवधि और अपेक्षित रिटर्न का इस्तेमाल करके वो राशि दिखाएगा जो आप जोड़ेंगे।

सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

  • अपना लक्ष्य या निवेश की राशि दर्ज करें: निर्णय लें कि आपको वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान देना है कि कोई खास राशि का निवेश करना है।
  • निवेश की अवधि चुनें: वो अवधि दर्ज करें, जिसमें आप निवेश करेंगे।
  • अपेक्षित रिटर्न सेट करें: बाजार की अपेक्षा के आधार पर रिटर्न की सालाना दर समायोजित करें। .
  • परिणाम देखें: आपके इनपुट के आधार पर कैलकुलेटर जरूरी मासिक एसआईपी या मैच्योरिटी वैल्यू दिखाएगा।

एसआईपी निवेश रिटर्न की गणना कैसे की जाती है?

एसआईपी रिटर्न की गणना निवेश की गई राशि और म्यूचुअल फंड की परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है। क्योंकि एसआईपी में अलग-अलग समय पर विभिन्न निवेश शामिल होते हैं इसलिए आमतौर पर एक्स्टेंडेड इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न (एक्सआईआरआर) को एसआईपी रिटर्न की गणना में इस्तेमाल किया जाता है। एक्सआईआरआर एक्सेल का एक फंक्शन है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग अंतरालों पर होने वाले कई नकद आउटफ्लो (एसआईपी योगदान) और इनफ्लो (रिडेम्प्शन) की सालाना रिटर्न की गणना करने में किया जाता है।एसआईपी रिटर्न की खुद गणना करना कठिन हो सकता हाइ, इसमें समय भी काफी लगता है इसलिए एसआईपी कैलकुलेटर एक उपयोगी टूल है जो इस्तेमाल में आसान और सटीक है।

सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

  • यूजर-फ्रेंडली: एसआईपी कैलकुलेटर को सहज और इस्तेमाल में आसानी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कुछ इनपुट देने होते हैं,जिनसे रिजल्ट आसानी से मिल पाते हैं। चाहे आप नौसिखिए हों या अनुभवी निवेशक, ये टूल वित्तीय योजना को आसान बना देते हैं।
  • निवेश के भविष्य मूल्य की गणना तुरंत: सिर्फ कुछ क्लिक के साथ एसआईपी कैलकुलेटर आपके निवेश की भविष्य में वैल्यू का सटीक अनुमान लगा लेते हैं। इस तुरंत गणना से समय बचत है और खुद गणना करने वाली परेशानी भी नहीं होती है।
  • पूरी जानकारी के साथ निवेश: कई तरह की निवेश परिस्थितियों की तुलना करके एसआईपी कैलकुलेटर्स सही निर्णय लेने में आपकी मदद करते हैं। आप अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर निवेश योजना का चुनाव करने के लिए अवधि, रिटर्न और मासिक योगदान में प्रयोग कर सकते हैं।
  • अपने जोखिम के हिसाब से निवेश: एक बार जब आपको रिसर्च के माध्यम से निवेश के बेस्ट मौके मिल जाते हैं तो एसआईपी कैलकुलेटर वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम के आधार पर निर्णय लेने में मदद करते हैं। इससे पोर्ट्फोलियो में वृद्दिऔर विविधता दर्ज की जा सकती है।

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

हमारे कैलकुलेटर को समझें

म्यूचुअल फंड रिटर्न कैलकुलेटर (एसआईपी और एकमुश्त राशि)

हमारे आसान म्यूचुअल फंड रिटर्न कैलकुलेटर के साथ एसआईपी या एकमुश्त राशि का अनुमान कुछ सेकंड में लगाएं। अपने लाभ को बेहतर तरीके से बढ़ाएं!

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) कैलकुलेटर

हमारे आसानी से इस्तेमाल होने वाले अटल पेंशन योजना (एपीवाई) कैलकुलेटर के साथ अपने एपीवाई फायदों का अनुमान लगाएं। अपने रिटायरमेंट को आज ही सुरक्षित करें!

नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कैलकुलेटर

हमारे नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कैलकुलेटर से अपने रिटायरमेंट की कमाई को तुरंत जानें। संभावित बचत को जानें और भविष्य की योजना बेहतर तरीके से जानें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एसआईपी म्यूचुअल फंड नहीं है। लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। एसआईपी के माध्यम से आप एक निश्चिति राशि नियमित अंतराल पर म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाते हैं। जब आप एक एसआईपी शुरू करते हैं तो आप समय-समय पर म्यूचुअल फंड में निवेश की करने लगते हैं।

नहीं, एसआईपी कैलकुलेटर के साथ भविष्य में मिलने वाले सटीक रिटर्न की जानकारी नहीं मिलती है। ये एक ऑनलाइन टूल है जो भविष्य के रिटर्न का आकलन अपेक्षित रिटर्न की दर और मार्केट परफॉर्मेंस के आधार पर करते हैं। फंड परफॉर्मेंस में उतारचढ़ाव और बाजार की परिस्थितियों के चलते असल रिटर्न अलग-अलग हो सकते हैं।

एसआईपी कैलकुलेटर निवेशकों की प्रभावी योजना बनाने में मदद करते हैं। इन कैलकुलेटर से अनुमानित वृद्धि दरों के आधार पर निवेश के भविष्य में मूल्य और अनुमानित रिटर्न की जानकारी मिलती है,जिससे सोच समझकर निवेश करने में मदद मिलती है। इससे कठिन गणना भी आसान हो जाती है और निवेशक निवेश के कई विकल्पों की तुलना भी कर पाते हैं।

एसआईपी में निश्चित ब्याज दर नहीं होती है क्योंकि इन्हें मार्केट से लिंक प्रोडक्ट जैसे म्यूचुअल फंड में निवेश किया जताया है। रिटर्न की दर चुने हुए फंड की मार्केट की परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है और ये समय के हिसाब से बदलती रहती है।

म्यूचुअल फंड में एसआईपी के लिए कोईइ भी अधिकतम अवधि नहीं होती है। रिटर्न वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करते हैं जैसे रिटायरमेंट, शिक्षा या लंबी अवधि की संपत्ति बनाना।

हां, आप वित्तीय लक्ष्यों और परिस्थितियों के मुताबिक एसआईपी की राशि में किसी भी समय बदलाव कर सकते हैं।

हां, आपने अगर रोकी है, कैंसिल की है या फिर निश्चित अवधि के लिए एसआईपी सेट कर दी है तो आप इसे रिन्यू कर सकते हैं।

एसआईपी के लिए रिटर्न की कोई निश्चित दर नहीं है। जिस म्यूचुअल फंड में एसआईपी का निवेश किया गया है, उसकी मार्केट परफॉर्मेंस पर रिटर्न निर्भर करता है।

Learning Hub

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.

Jun 30, 2025
2 min read
537 Views

Capital appreciation: How your money makes more money

Capital appreciation is the process that helps you turn your hard-earned savings into generational wealth over time. It enables you...

Oct 6, 2025
4 min read
487 Views

Is investing in Mutual Funds good for children's education plan?

Discover how mutual funds can be leveraged to build your child’s education corpus by focusing on long-term growth...

Jun 26, 2025
2 min read
360 Views

Volatile market? Here is what you need to know about Rupee Cost Averaging

Rupee Cost Averaging can help you stay calm even when the market turns choppy. It will ensure that you make the most of the market...

Jun 26, 2025
2 min read
423 Views

CAGR: The true measure of your investment growth

You may have come across several financial terms, but none are as important or misunderstood as CAGR. So, what is CAGR,...