₹

50 हज़ार

40 लाख

%
9.99 % 22 %
M
12 महीने84 महीने

आपकी ईएमआई*₹ 50,000

अभी आवेदन करें

कुल देय राशि

₹1,37,621

₹

3 लाख

5 करोड़

%
7.75 % 12 %
Y
1 वर्ष30 वर्ष

आपकी ईएमआई* ₹ 25,944

अभी आवेदन करें

*समान मासिक किश्त

अभी आवेदन करें

₹3,00,000

₹

1लाख

1 करोड़

%
7 % 17.5 %
वर्ष
1 वर्ष7 वर्ष

आपकी ईएमआई*₹ 8,653

अभी आवेदन करें

कुल देय राशि

₹1,00,000

ईएमआई क्या होती है?

ईएमआई एक निश्चित राशि होती है जो अपने लोन के लिए आप हर महीने भुगतान करते हैं। इसको मूलधन के साथ ब्याज के तौर पर समझा जा सकता है। जितनी लोन राशि आप चाहते हैं, लोन की अवधि और लागू होने वाली ब्याज दर (हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध या हमसे संपर्क करके भी इसकी जानकारी मिल सकती है।) दर्ज करते हुए कैलकुलेटर ईएमआई का सही अनुमान बता देता है। इससे आपके फायदे -

  • बजट में मदद: इससे आप अंदाजा लगा पाते हैं कि आपके पूरे फाइनेंशियल प्लान और वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अनुमानित ईएमआई की जिम्मेदारी आप निभा पाएंगे या नहीं।
  • लोन के विकल्पों की तुलना: लोन की राशि और अवधि के अलग-अलग विकल्पों को दर्ज करके वो राशि पता लगाई जा सकती है जो आपके बजट और पुनर्भुगतान की अपेक्षाओं के साथ सूटेबल रहेगी।
  • जानकारी भर निर्णय: लोन लेने से पहले से जुड़ी जरूरी बातें जानें, इसे आप आत्मविश्वास के साथ वित्तीय निर्णय ले पाएंगे।

लोन जैसी अहम वित्तीय योजना बनाने से पहले बजट और हर महीने की जिम्मेदारियों को समझना जरूरी होता है। यहीं पर एक्सिस बैंक का ऑनलाइन कैलकुलेटर आपके लिए के जरूरी टूल बन जाता है। आपकी दी जानकारियों के आधार पर ही कैलकुलेटर सही अनुमान बताता है। लेकिन फिर भी ये ध्यान रखना जरूरी है कि असल में ब्याज दर और नियम खास परिस्थितियों के हिसाब से अलग हो सकते हैं।


ईएमआई कैलकुलेशन फार्मूला: आपकी मासिक किश्त की गणना कैसे होगी

ईएमआई कैलकुलेटर मासिक लोन के अनुमान को आसान बना देता है। इसलिए इसके फॉर्मूला को समझना जरूरी हो जाता है।
ईएमआई = [P x R x (1+R)^N]/[(1+R)^N -1]


ईएमआई कैलकुलेटर को कैसे इस्तेमाल करें?

वित्तीय स्पष्टता से निर्णय लेना आसान हो जाता है। यहीं पर ईएमआई कैलकुलेटर आपके लिए जरूरी टूल हो जाता है। एक्सिस बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की ओर से ऑफर किए गए टूल जैसे ईएमआई कैलकुलेटर, एक्सेल और बिजनेस लोन ईएमआई कैलकुलेटर, आपके मासिक लोन पुनर्भुगतान की प्रक्रिया को आसान बना देते हैं। इन कैलकुलेटर में यूजर फ्रेंडली इंटरफेस होता है जो विभिन्न पुनर्भुगतान विकल्पों का विश्लेषण करता है। इससे आप अपने वित्तीय निर्णय पूरी जानकारी के साथ ले पाते हैं।


ईएमआइ कैलकुलेटर का इस्तेमाल

  • अपने लोन के प्रकार को पहचानें: अपनी पसंद के लोन के आधार पर सही कैलकुलेटर का चुनाव करें (पर्सनल, कार, बाइक, होम या बिजनेस)।
  • लोन राशि दर्ज करें: वो कुल राशि बताएं जो आपको उधार लेना है।
  • लोन की अवधि बताएं: पुनर्भुगतान के लिए आपको जितना समय चाहिए, उसकी अवधि बताएं (आमतौर पर महीने या साल)।
  • ब्याज दर दें: यह जरूरी फैक्टर आपके लोन की लागत तय करता है। यह जानकारी आपको चुने हुए संस्थान की वेबसाइट से या उनसे सीधे संपर्क करके मिल जाएगी।

कैलकुलेटर आपकी अनुमानित ईएमआई तुरंत बता देगा।


ईएमआई कैलकुलेटर के प्रकार

  • होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर: ये कैलकुलेटर लोन से जुड़ी जानकारी जैसे राशि, अवधि, ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस को ध्यान में रखते हुए आपके मासिक होम लोन पुनर्भुगतान के बारे में साफ-साफ समझा देता है।
  • पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर: यह आसानी से इस्तेमाल होने वाला ईएमआई कैलकुलेटर आपको वो राशि जानने में मदद करेगा जिसे आपको हर महीने पर्सनल लोन के लिए भुगतान करना होगा। ये लोन आप ट्रैवल, मेडिकल से जुड़े खर्चों या कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए लिया जा सकता है।
  • कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर: ये लोन ईएमआई कैलकुलेटर आपकी लोन राशि, अवधि और ब्याज दर के हिसाब से मासिक ईएमआई का अनुमान लगाने में मदद करता है। ये पुनर्भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी देता है।
  • एजुकेशन लोन ईएमआई कैलकुलेटर: इसे आपके एजुकेशन लोन के पुनर्भुगतान का अनुमान लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये लोन और ईएमआई कैलकुलेटर आपकी पढ़ाई के खर्चों की योजना बनाने में मदद करता है। इसके साथ आप बिना किसी वित्तीय दबाव के शैक्षिक लक्ष्यों पर ध्यान दे पाते हैं।
  • संपत्ति पर लिए गए लोन का ईएमआई कैलकुलेटर: यह मासिक ईएमआई कैलकुलेटर ईएमआई और ब्याज की गणना करके बता देता है कि आपका मासिक पुनर्भुगतान क्या होगा। मासिक पुनर्भुगतान की गणना राशि, संपत्ति का मूल्य, ब्याज दर और अवधि के हिसाब से की जाती है।

देय राशि पर असर डालने वाले फैक्टर

तीन जरूरी फैक्टर हैं जो लोन लेने के निर्णय पर असर डाल सकते हैं:

  • रेट ऑफ इंटरेस्ट (आरओआई): यह धनराशि उधार लेने की लागत होती है। इसे लोन की राशि के प्रतिशत के तौर पर दिखाया जाता है। ये उधारदाता के फंड इस्तेमाल करने के किराए जैसा होता है। ज्यादा आरओआई ज्यादा ईएमआई और कुल देय राशि की वजह बनता है।
  • लोन राशि: ये आपकी ओर से उधार ली गई कुल राशि है। ये तो समझा ही जा सकता है कि लोन की ज्यादा राशि ज्यादा ईएमआई और देय राशि की वजह बनती है। जैसे आपने ज्यादा महंगी कार ली तो इसकी मासिक किश्त सस्ती कार के मुकाबले ज्यादा ही होगी।
  • लोन की अवधि: ये वो अवधि में जिसमें आपको लोन का पुनर्भुगतान करना होता है। उदाहरण के लिए एक्सिस बैंक ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आप विभिन्न लोन अवधि का मूल्यांकन करते हैं तो जानकारी भरा निर्णय लेना आसान हो जाता है। पुनर्भुगतान को लंबे समय तक बढ़ाने से ईएमआइ की राशि कम हो जाती है। लेकिन ब्याज संग्रहन अवधि बढ़ जाती है, जिससे कुल देय राशि भी बढ़ जाती है।

ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

  • बजट के बारे में जानकारी: आपको जानकारी मिल जाएगी कि आप अनुमानित ईएमआई को मौजूदा वित्तीय जिम्मेदारियों के साथ दे पाएंगे या नहीं।
  • तुलनात्मक विश्लेषण: लोन की राशि, अवधि और ब्याज दर को एडजस्ट करके लोन की विभिन्न परिस्थितियों को समझा जा सकता है। इससे आप अंदाजा लगा पाते हैं कि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन कौन सा है।
  • आत्मविश्वास से भरा निर्णय: लोन की संभावित जिम्मेदारी को समझकर जानकारी भरा वित्तीय निर्णय लिया जा सकता है।

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपकी ईएमआइइ तीन फैक्टर को ध्यान में रखते हुए एक फॉर्मूला से तय की जाती है। ये तीन फैक्टर हैं लोन की राशि,ब्याज दर और लोन की अवधि। यह वो तय राशि बताता है जो आप चुनी हुई अवधि में हर महीने लोन की मूल राशि और ब्याज का भुगतान करने के लिए देंगे।

आपके लोन अनुबंध में ईएमआई की ड्यू डेट बताई गई होगी। इसका जिक्र मंथली स्टेटमेंट में भी होता है। ज्यादातर उधारदाता भुगतान के आसान विकल्प ऑफर करते हैं जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड पेमेंट या सीधे डेबिट होना। याद रखिए अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए समय पर भुगतान जरूरी है।

यह आपके लोन अनुबंध पर निर्भर करता है। ब्याज में कमी होने पर आम तौर पर ईएमआई वही रहती है, इससे आप लोन तेजी से अदा कर पाते हैं। जबकि लोन की राशि बनाए रखने के लिए ब्याज बढ़ने पर ईएमआई या लोन की अवधि भी बढ़ जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए अपने उधारदाता से सलाह लें।

लोन के कुछ हिस्से का भुगतान पहले कर देने से कई फायदे होते हैं। आप ईएमआई कम करने या लोन की अवधि (ब्याज पर बचत) कम करने या दोनों का चुनाव कर सकते हैं। इससे फाइनेंशियल मैनेजमेंट अच्छे से होता है और क्रेडिट स्कोर भी बेहतर हो सकता है। इससे आप पर कर्जे का दबाव कम होता है और संभावित कैश फलों भी बढ़ता है। हालांकि, लोन के अनुबंध में प्रीपेमेंट शुल्क की जांच कर लेनी चाहिए।

लोन लेते हुए ईएमआई कैलकुलेटर एक बहुत जरूरी टूल हो जाता है। ये दिखाता है कि आप हर महीने असल में किटन भुगतान करेंगे। ये आपको बताएगा कि लोन का भुगतान करने में आपको कितना समय लग जाएगा। इससे आप पूरी जानकारी के साथ वित्तीय निर्णय ले पाते हैं।

भारत में पांच तरह के ईएमआई कैलकुलेटर होते हैं जैसे होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर, पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर, कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर, एजुकेशन लोन ईएमआई कैलकुलेटर और संपत्ति पर लोन का ईएमआई कैलकुलेटर।

ईएमआई न देने पर की दिक्कतें होती हैं इसलिए इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसमें की दिक्कतें जैसे लेट पेमेंट फीस, क्रेडिट स्कोर का नुकसान और कानूनी कार्रवाई के तौर पर हो सकता है।

अलग-अलग लोन के प्रकार (होम, कार, पर्सनल) के लिए ईएमआई की गणना करने का मुख्य सिद्धांत एक ही है। लेकिन खासतौर पर तैयार किए गए कैलकुलेटर के कई फायदे होते हैं जैसे अपडेटेड ब्याज दर और जानकारी भरा निर्णय।

अन्य कैलकुलेटर्स को जानें

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

अपने बच्चों के लिए जानकारी भरा वित्तीय निर्णय लें। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में आपके निवेश की ब्याज से हुई आय का अनुमान लगाएं।

क्रेडिट कार्ड ईएमआई कैलकुलेटर

अपने क्रेडिट कार्ड के खर्चों को ईएमआई में बदलें। हमारे आसानी से इस्तेमाल होने वाले क्रेडिट कार्ड ईएमआई कैलकुलेटर के साथ पुनर्भुगतान की योजना बनाएं।

टू-व्हीलर ईएमआई कैलकुलेटर

हमारे टू-व्हीलर लोन ईएमआई कैलकुलेटर से मासिक ईएमआई की गणना करके सही निर्णय लें।

Learning Hub

Planning your next money move? Spend a minute here