10K

40L

%
9% 22%
M
3M84M

आपकी ईएमआई*1,14,678

राशि तुरंत पाएं

*समान मासिक किश्त

कुल देय राशि

1,37,621

एमॉर्टाइजेशन टेबल
महीनेओपनिंग बैलेंसमहीने में पुनर्भुगतान की गई मूल राशिमहीने में भुगतान किया गया ब्याजक्लोजिंग बैलेंस
150,0004483,96546,035
246,0354124,00142,034
342,0343774,03737,997
437,9973404,07333,924
533,9243044,10929,815
629,8152674,14625,669
725,6692304,18321,485
821,4851924,22117,265
917,2651554,25913,006
1013,0061174,2978,709
118,709784,3354,374
124,374394,3740
average-balance-calculator

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल बहुत आसान है। इससेमासिक किश्त का सही अंदाजा लगाना आसान हो जाता है। इन साधारण स्टेप का पालन करके ईएमआई की गणना आसानी से की जा सकती है:

  • 01

    ईएमआई कैलकुलेटर लें

    एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर पेज पर जाएं। ये टूल ऑनलाइन उपलब्ध है और किसी भी समय फ्री इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • 02

    लोन की जानकारी भरें

    • लोन की वो राशि भरें जो आप उधार लेना चाहते हैं।
    • आपके लोन में लागू ब्याज दर दर्ज करें।
    • पुनर्भुगतान के लिए लोन की अवधि (महीनों में) चुनें।
  • 03

    ईएमआई की गणना तुरंत करें

    एक बार जब आप जरूरी जानकारी दे देते हैं तो आपका पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर तुरंत आपकी मासिक ईएमआई बता देता है। इसमें कुल देय ब्याज और कुल पुनर्भुगतान राशि की जानकारी दे देगा।

  • 04

    जरूरत पड़ने पर लोन पैरामीटर बदलें

    पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर पर आप लोन राशि, ब्याज दर या अवधि बदल सकते हैं। अलग-अलग आंकड़ों से ईएमआई प्रभावित हो सकती है। इससे आप सबसे सटीक पुनर्भुगतान की योजना का चुनाव कर पाएंगे।

  • 05

    लोन के पुनर्भुगतान की योजना बनाएं

    पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर ऑनलाइन रिजल्ट का इस्तेमाल करके आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि ईएमआई आपके मासिक बजट के हिसाब से होगी या नहीं। इससे आप बिना किसी दबाव के आसानी से और समय पर पुनर्भुगतान कर पाएंगे।

पर्सनल लोन कैलकुलेटर - पर्सनल लोन ईएमआई की गणना ऑनलाइन करें

पर्सनल लोन कैलकुलेटर एक यूजर फ़्रेंडली ऑनलाइन टूल है। इससे कुछ खास पैरामीटर के आधार पर समान मासिक किश्त का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। ऑनलाइन पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आप तुरंत मासिक पुनर्भुगतान की राशि का अंदाजा लगा सकते हैं। आप वित्तीय लक्ष्यों के मुताबिक योजना का चुनाव करने के लिए लोन विकल्पों की तुलना भी कर सकते हैं।

ईएमआई की गणना करने में तीन बड़े फैक्टर का असर पड़ता है:

  • लोन की राशि: उधारदाता से ली गई कुल राशि।
  • ब्याज दर: लोन की राशि पर ली गई ये राशि कुल पुनर्भुगतान पर असर डालती है।
  • लोन की अवधि: वो अवधि, जिसमें लोन का पुनर्भुगतान करना होगा।

पर्सनल लोन कैलकुलेटर में आप इन इनपुट को बदल कर इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे अलग-अलग पुनर्भुगतान का अंदाजा तुरंत लगाया जा सकता है। इससे बेहतर वित्तीय योजना और गैरजरूरी वित्तीय दबाव से बचा जा सकता है। इस टूल से पूरी जानकारी के साथ उधार लेना काफी आसान हो जाता है।

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

पर्सनल लोन मंथली ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल बेहद आसान है। इसकी मदद से व्यक्ति खास आंकड़ों के आधार पर बिल्कुल सटीक पुनर्भुगतान राशि का पता लगा सकते हैं।

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर काम कैसे करता है, जानिए:

1. पैरामीटर दर्ज करें - उधारकर्ता को ईएमआई की राशि की गणना करने के लिए निम्न पैरामीटर दर्ज करने होंगे:

  • लोन की राशि: उधारकर्ता बैंक या वित्तीय संघठन से जितनी राशि उधार लेने की योजना बना रहे हैं
  • ब्याज दर: उधारदाता की ओर से दी जाने वाली ब्याज दर। लेकिन गणना करने के लिए कैलकुलेटर इसे मासिक ब्याज दर में बदल लेता है।
  • लोन अवधि: वो अवधि, जिसमें उधारकर्ता लोन का पुनर्भुगतान उधारदाता को करेगा। लोन की अवधि महीनों या सालों में हो सकती है।

2. एक बार जब उधारकर्ता सभी पैरामीटर में सारे डाटा भर देता है, तब पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर ईएमआई फॉर्मूला का इस्तेमाल करके ईएमआई की राशि दिखा देता है।

3. ईएमआई कैलकुलेटर पर्सनल लोन के लिए बिल्कुल सटीक मासिक ईएमआई के साथ कुल ब्याज और कुल देय राशि भी दिखाएगा।

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले उधारकर्ता अपने लिए सबसे सटीक ईएमआई के विकल्प जानने के लिए मापदंडों में बदलाव कर सकते हैं। उदाहरण के लिए,ज्यादा लोन राशि या कम अवधि के चलते ईएमआई बढ़ सकती है। जबकि कम मूल या लंबी पुनर्भुगतान अवधि मासिक किश्त की राशि को कम कर सकते हैं।

ईएमआई के लिए पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

ईएमआई के लिए पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक काम का टूल है। यहां पर ईएमआई के लिए पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के कुछ फायदे बताए गए हैं:

  • पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर उधारकर्ता की ओर से उधारदाता को दी जाने वली सटीक मासिक किश्त कि राशि दिखाता है।
  • कुछ पर्सनल लोन कैलकुलेटर पुनर्भुगतान की कुल राशि दिखाते हैं। जिसमें मूलधन और कुल ब्याज राशि शामिल होती है।
  • उधारकर्ता कैलकुलेटर पर पैरामीटर बदल सकते हैं, इससे उन्हें सबसे सही ईएमआई की राशि का पता चल जाता है। यह वो राशि होती है, जिसे वो हर महीने उधारदाता को आसानी से भुगतान कर पाएंगे ।
  • ईएमआई कैलकुलेटर उधारकर्ताओं को वित्तीय योजना बनाने में भी मदद करता है, क्योंकि यह पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने और उसे लेने से पहले ही मासिक किश्त की जानकारी दे देता है।
  • अंत में, यह कैलकुलेटर सरल, तेज़ और उपयोग में आसान है। यह तुरंत और सटीक परिणाम देता है, जिनके लिए अन्यथा काफ़ी समय लग सकता है।

पर्सनल लोन के लिए ईएमआई की गणना कैसे करें?

पर्सनल लोन के लिए ईएमआई की गणना तीन इनपुट के आधार पर की जाती है: लोन की राशि, लोन की अवधि और लागू ब्याज दर।

ईएमआई निकालने के लिए निम्न फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जा सकता है:

ईएमआई= [PXRX(1+R)^N]/[(1+R)^N-1]

इस फॉर्मूला में वैरिएबल की वैल्यू निम्न है:

  • P - ये लोन की राशि या ‘मूल’ दिखाता, जिसे आपने उधार लिया है।
  • R -ये लोन पर लागू ब्याज दर है। बैंक सालाना ब्याज दर बताता है, फिर आपको मासिक ब्याज दर निकालने के लिए इसे 12 सए विभाजित करना होता है। उदाहरण के लिए अगर सालाना ब्याज दर 12% है तो मासिक दर 1% होगी।
  • N - ये पर्सनल लोन की अवधि है, जिसे आप चुनते हैं। इसे महीनों में बताया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने पुनर्भुगतान की अवधि 5 साल चुनी है तो ये 60 महीनों में बदल जाएगा।

चलिए साधारण उदाहरण से पर्सनल लोन ईएमआई की गणना को समझें.

मान लीजिए आपने ₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया है और इस पर 12% की सालाना ब्याज दर लगती है:

  • P = ₹10 लाख
  • R=12%/12 = 1% प्रति महीने = 0.01
  • N = 5 साल X 12 = 60 महीने

तो ईएमआई की गणना होगी- [₹10 लाख X 0.01X(1+0.01)^60]/[(1+0.01) ^ 60 - 1] = ₹22,244.

इस गणना को खुद करने की बजाए तुरंत रिजल्ट के लिए आप ऑनलाइन पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक पर्सनल लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करके आप लोन ब्याज दर कैलकुलेटर के साथ ईएमआई का पता लगा सकते हैं।

पर्सनल लोन ईएमआई का भुगतान कैसे किया जाता है?

ज्यादातर पर्सनल लोन ईएमआई का भुगतान ऑटोमेटिक डेबिट या ईसीएस के माध्यम से किया जाता है। जो सीधे बैंक अकाउंट से किए जाते हैं। इस प्रकार, ट्रांजेक्शन की तारीख हर महीने एक जैसी होती है। आप ईएमआई के लिए पोस्ट डेटेड चेक भी दे सकते हैं। लेकिन डिजिटल पेमेंट आसान होती हैं। अगर आप लोन ईएमआई छूटने से अतिरिक्त ब्याज दर का बोझ या क्रेडिट स्कोर में नुकसान नहीं चाहते हैं तो ये जरूरी है कि आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर पहले से तय फॉर्मूला का इस्तेमाल करता है। इसके साथ यह लोन राशि, ब्याज दर और अवधि के आधार पर मासिक किश्त की गणना करता है। इससे सटीक ईएमआई का अनुमान लगाना आसान हो जाता है, जिससे उधार ली हुई राशि के पुनर्भुगतान की योजना बनाना आसान हो जाता है।

पर्सनल लोन के लिए ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करना है तो उधार ली जाने वाली लोन राशि, ब्याज दर और महीनों में लोन अवधि दर्ज कर दें। कैलकुलेटर आपकी मासिक ईएमआई की गणना कर देगा, इससे आपके लिए पुनर्भुगतान की योजना बनाना आसान हो जाएगा।

हां, आप लोन राशि में बदलाव करके देख सकते हैं कि इनका आपकी ईएमआई पर क्या असर होगा। पर्सनल लोन कैलकुलेटर पैरामीटर बदलने और वो पुनर्भुगतान विकल्प चुनने का ऑप्शन देता है जो अपके बजट के मुताबिक ठीक हो।

नहीं, पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर फ्री है और इसको किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे उधारकर्ता लोन के विकल्पों की तुलना कर सकता है। इसमें बिना मैनुअल कैलकुलेशन के पैरामीटर में बदलाव और पुनर्भुगतान की योजना बनाना आसान हो जाता है।

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर में ईएमआई की राशि पर कुछ फैक्टर का असर होता है। ज्यादा लोन राशि से ईएमआई भी ज्यादा होती है, जबकि ज्यादा ब्याज दर कुल पुनर्भुगतान राशि को बढ़ा देती है। एक लंबी लोन अवधि ईएमआई को कम कर देती है लेकिन भुगतान किए गए कुल ब्याज को बढ़ा देती है। इसकए साथ कुछ उधारदाता प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क भी लेते हैं। जिसका असर कुल पुनर्भुगतान राशि पर भी पड़ सकता है।

लोन की ईएमआई भी ब्याज दर पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर ब्याज दर 12% प्रति साल है तो ईएमआई या पुनर्भुगतान राशि ₹22,244 होगी।

₹10 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई लोन अवधि और लागू ब्याज दर पर निर्भर करेगी। अगर लोन की अवधि 3 साल और ब्याज दर 12% प्रति साल माँ ली जाए तो ईएमआई होगी ₹33,214।

बैंक के पर्सनल लोन की ईएमआई जानने के लिए आपको लोन पर लागू ब्याज दर की भी जरूरत होगी। अगर ब्याज दर 12% प्रति वर्ष मान ली जाए तो ईएमआई होगी ₹15,571।

ईएमआई निकालने के लिए आपको लोन अवधि चुनने के साथ लागू ब्याज दर भी जांचनी होगी। अगर लोन की अवधि 5 साल और ब्याज दर 10.49% प्रति साल है तो ईएमआई ₹53,722 होगी।

लोन की ईएमआई लोन की चुनी हुई अवधि और लागू ब्याज दर पर निर्भर करती है। अगर आप मान लें कि ब्याज दर 10.49%और अवधि 5 साल है तो ईएमआई ₹4298 होगी।

पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम सैलरी उधारदाता पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, एक्सिस बैंक में मौजूदा ग्राहकों के लिए न्यूनतम सैलरी ₹15,000 होना जरूरी है। तो अगर आप मौजूदा कस्टमर हैं तो आपको लोन मिल सकता है।

हां, ₹30,000 की सैलरी पर लोन मिलना आसान है। एक्सिस बैंक पर्सनल लोन मौजूदा ग्राहकों के लिए ₹15,000 और नए ग्राहकों के लिए ₹25,000 की सैलरी पर उपलब्ध हैं।

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

कैलकुलेटर्स के बारे में जानें

होम लोन कैलकुलेटर

एक्सिस बैंक ईएमआई कैलकुलेटर के साथ अपनी वित्तीय यात्रा की आसान योजना बनाएं।

पर्सनल लोग एलीजिबीलिटी कैलकुलेटर

पर्सनल लोन एलीजिबिलिटी कैलकुलेटर बहुत आसान है।

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश संपत्ति बढ़ाने का विश्वसनीय और सुरक्षित तरीका है।

Learning Hub

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.

Jun 30, 2025
2 min read
1.1k Views

Ammortization 101: Everything you need to know

Do you know why your loan repayment installments start off heavy on interest...

Jun 30, 2025
2 min read
763 Views

Debt-to-Income Ratio: Your gateway to loan approval

If you have a plan to take a home loan, buy a car...

Jun 25, 2025
4 min read
330 Views

The battle of debt strategies: Snowball or Avalanche?

Debt repayment is not much more than just about paying off your dues. It is also about saving towards your future financial goals

Jun 25, 2025
4 min read
825 Views

Loan prepayment & foreclosure: The fast track to debt freedom

Prepayment is the process of repaying more than your scheduled...