फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बचत करने का सुरक्षित और लचीला तरीका है। प्रतियोगी ब्याज दर और ₹5,000 की न्यूनतम जमा के साथ एक्सिस बैंक एफडी हर तरह के निवेशकों के लिए उपलब्ध है। आप अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर 7 दिन से 10 सालों तक की विभिन्न तरह की जमा अवधि में से चुनाव कर सकते हैं।

एक्सिस बैंक का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म एफडी ऑनलाइन खोलने, मैनेज करने और इसे रिन्यू करना आसान बनाता है। इसके अतिरिक्त, आपको ऑटोमेटिक रोल-आउट सुविधा का भी लाभ मिलता है, जिसके साथ एफडी के ब्याज का दोबारा निवेश या दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर आसानी से होता है।

विशेषताएँ और लाभ

निश्चित रिटर्न और न्यूनतम खतरा

एफडी निवेश का सुरक्षित विकल्प है, जिसमें रिटर्न निश्चित तौर पर मिलते हैं।

बचत खाते से ज्यादा ब्याज दर

एफडी में बचत खाते की तुलना में आमतौर पर ज्यादा ब्याज दर मिलती है। इससे ये बचत बढ़ाने के ज्यादा बेहतर विकल्प बन जाते हैं।


टैक्स-बचत से जुड़े फायदे

भारत में कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट सेक्शन 80 सी के अंतर्गत टैक्स से जुड़े फायदे भी ऑफर करते हैं। इससे करयुक्त आय कम हो जाती है।

खोलने का आसान और तेज विकल्प

ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना आसान है, इससे समय और प्रयासों की बचत हो जाती है।

लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों के लिए सटीक

ज्यादा ब्याज दर के चलते लंबी और मध्यम अवधि के लिए सूटेबल है।

लिक्विडिटी

आप एफडी पर लोन ले सकते हैं। इसमें आपको लिक्विडिटी मिलती है वो भी मैच्योरिटी की तारीख से पहले डिपॉजिट तोड़े बिना।

ज्वाइंट प्रीमैच्योर एफडी बंद करना

किसी खास ऑपरेशन मोड के साथ एफडी/आरडी अकाउंट डिजिटली बंद किए जा सकते हैं। प्राइमरी होल्डर को अनुरोध करना होता है। ज्वाइंट होल्डर को डिपॉजिट बंद करने के लिए उसी दिन मंजूरी देनी होती है। ऐसा इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

एफडी कैलकुलेटर

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर ब्याज दर की गणना करने में मदद करता है। ये वो ब्याज है जो आप निश्चिति अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके कमा सकते हैं। बस निम्न जानकारी देकर आप आसानी से एफडी ब्याज की गणना कर सकते हैं।

5 हज़ार

2.99 करोड़

ब्याज की दर*5.50%
फिक्स्ड डिपॉजिट की तारीख16 Feb 2026
मैच्योरिटी की तारीख16 Aug 2026
Interest Per Quarter 24
Interest Per Month 143
अभी एफडी खोलें

मैच्योरिटी की वैल्यू

5,138

  • 5,000Principal Amount

  • 138Aggregate Interest Amount

  • ध्यान रखें कि अर्जित ब्याज पर वर्तमान कर दरों के अनुसार स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) लागू होगी।
  • ₹3 करोड़ से कम के रेजिडेंट डिपॉजिट के लिए ब्याज दर अपने आप दिखेगी।
  • याद रखिए कि यहां दिखाई गई ब्याज दर सिर्फ गणना करने के लिए है।

फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर

एक्सिस बैंक अवधि, जमा की गई राशि और कस्टमर कैटेगरी के आधार पर प्रतियोगी ब्याज दर ऑफर करती है। हमारे फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अवधि में 7 दिनों से 10 सालों तक के विकल्प मिलते हैं। आप भुगतान किए जाने वाली दर की गणना करने के लिए हमारे फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्याज दर देखें

फिक्स्ड डिपॉजिट योग्यता मापदंड

  • निवास: भारत में रहने वाले सभी लोग योग्य हैं।
  • हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ): एचयूएफ एफडी लेकर अपनी सामूहिक संपत्ति को और बढ़ा सकते हैं।
  • एकल स्वामित्व: एकल स्वामित्व वाले बिजनेस के मालिक भी योग्य हैं।
  • पार्टनरशिप फर्म:बचत को सुरक्षित रखने के लिए पार्टनरशिप फर्म एफडी अकाउंट खोल सकते हैं।
  • लिमिटेड कंपनी: लिमिटेड कंपनी अपनी अतिरिक्त राशि को एफडी में निवेश कर सकती हैं।
  • ट्रस्ट अकाउंट: अपने फंड मैनेज करने के लिए ट्रस्ट एफडी का चुनाव कर सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट खऑलने के लिए जरूरी दस्तावेज

सिर्फ नॉन-बैंकिंग अकाउंट होल्डर के लिए

  • निवास:एफडी अकाउंट खोलते हुए आपको भारतीय निवासी होना जरूरी है।
  • पहचान प्रमाणपत्र:एक वैध पैन और आधार कार्ड जरूरी है
  • आधार लिंक: आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कैसे आवेदन करें?

इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन या सीधे नजदीकी एक्सिस बैंक की ब्रांच में जाकर भी फिक्स्ड डिपॉजिट का आवेदन किया जा सकता है। ब्रांच में हमारे प्रतिनिधि आपकी मदद करेंगे। यहां पर कुछ खास स्टेप दिए गए हैं जिनसे आप एक्सिस बैंक एफडी के लिए एक्सिस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सर्विस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

fasttag-guide

फिक्स्ड डिपॉजिट ऑनलाइन खोलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें:

  • 01

    एक्सिस बैंक इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप ओपन पर लॉग इन करें।

  • 02

    एफडी/आरडी ऑप्शन पर क्लिक/टैप करें।

  • 03

    चाहे बैंक के सुझाव पर "बुक एफडी" पर क्लिक/टैप करके एफडी बुक करें या खुद एफडी की जानकारी चुनकर "अपनी अवधि दर्ज करें" ऑप्शन पर क्लिक/टैप करें।

  • 04

    जरूरी जानकारी भरें और "बुक एफडी" बटन पर क्लिक/टैप करें। आपकी एफडी सफलतापूर्वक बुक हो गई है।

अब एफडी खोलें
fasttag-guide

आपके फिक्स्ड डिपॉजिट को रिन्यू करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड:

  • 01

    अगर आप चाहें तो नजदीकी एक्सिस बैंक ब्रांच जाकर या ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।

  • 02

    'रिन्यू फिक्स्ड डिपॉजिट' या इस जैसा ऑप्शन देखें। अपना एफडी अकाउंट नंबर और जो राशि आप दोबारा निवेश करना चाहते हैं जैसी जरूरी जानकारी भरें।

  • 03

    जरूरी हो तो अतिरिक्त जानकारी दें और रिन्यूवल रिक्वेस्ट सबमिट करें।

  • 04

    हम आपका अनुरोध आगे बढ़ाएंगे और कंफर्म होते ही आपकी एफडी बताई गई नई अवधि के लिए रिन्यू हो जाएगी।

अभी रिन्यू करें

फिक्स्ड डिपॉजिट के प्रकार

एक्सिस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के कई विकल्प ऑफर करता है। इन्हें ग्राहकों के वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

ऑटो फिक्स्ड डिपॉजिट

NEO Credit Card
  • लिक्विडिटी और ज्यादा ब्याज दर के दोगुने फायदों के लिए अपने बचत खाते को ऑटो फिक्स्ड डिपॉजिट से लिंक करें।
  • आपके बचत खाते में एक निश्चित सीमा से अधिक राशि ऑटोमेटिकली एफडी में चली जाएगी।
  • एटीएम या चेक के माध्यम से अपने ऑटो फिक्स्ड डिपॉजिट में फंड एक्सेस करें। इससे उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस

NEO Credit Card
  • पारंपरिक फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस के साथ उच्च ब्याज दर पाएं।
  • ₹2 करोड़ के न्यूनतम निवेश के साथ शुरू करें।
  • अपनी वित्तीय योजना के हिसाब से मासिक, तिमाही या दोबारा निवेश के ब्याज भुगतान चुनें।

टैक्स बचत वाला फिक्स्ड डिपॉजिट

NEO Credit Card
  • फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में फंड डालें जिससे टैक्स बचत वाले फायदे भी मिलते हैं।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक के निवेश पर कटौती का लाभ उठाएं।
  • अपना मूलधन सुरक्षित रखने के लिए 5 साल की लॉक-इन अवधि का चुनाव करें।

डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट

NEO Credit Card
  • बिना पेपरवर्क के केवाईसी का इस्तेमाल करके फिक्स्ड डिपॉजिट ऑनलाइन करें।
  • वीडियो केवाईसी के माध्यम से 7 मिनट में अकाउंट ओपन करने की डिजिटल प्रक्रिया का अनुभव करें।
  • डिजिटल एफडी खोलने के लिए किसी भी बैंक के मौजूदा बचत खाते का इस्तेमाल करें।

फिक्स्ड डिपॉजिट पर प्री-क्वालिफाइड 24*7 ओवरड्राफ्ट

ज्यादा जानें right-card-for-every-need

फिक्स्ड डिपॉजिट के फायदे

  • सुरक्षित और स्थिर: एफडी निवेश का सुरक्षित ऑप्शन देती है। ये उन निवेशकों के लिए सटीक है जो निश्चिति रिटर्न चाहते हैं।
  • निश्चित ब्याज दर: आपको वो ब्याज दर मिलती है जो एफडी की पूरी अवधि के दौरान मार्केट में बदलाव के साथ बदलती नहीं है।
  • लचीली अवधि: इसमें आप वो अवधि चुन सकते हैं जो आपकी फाइनेंशियल टाइमलाइन को सूट करे।
  • निश्चित रिटर्न: आपको शुरू से सही मैच्योरिटी राशि पता होती है।
  • लिक्विडिटी: इमरजेंसी में आप बिना देरी के आप अपनी एफडी की राशि निकाल सकते हैं।
  • निवेश का लचीलापन: आप अपने कैश फ्लो के मुताबिक एक साथ या किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।
  • बुजुर्गों के लिए मासिक कमाई: सीनियर सिटीजन मासिक ब्याज भुगतान का चुनाव कर सकते हैं। इससे निश्चित कमाई की गारंटी मिलती है।
  • लोन की सुविधा: असुरक्षित लोन की तुलना में आप कम ब्याज दर पर एफडी पर सुरक्षित लोन ले सकते हैं। इससे आपके निवेश पर असर नहीं होगा।
  • ओवरड्राफ्ट की सुविधा: इमरजेंसी में आप एफडी पर ओवरड्राफ्ट भी ले सकते हैं। आपको इस्तेमाल की गई राशि पर ही ब्याज देना होगा। जबकि आपके बचे हुए डिपॉजिट पर ब्याज मिलता रहेगा।
  • टैक्स के फायदे: आप टैक्स-सेवर एफडी में निवेश कर सकते हैं। आपको आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट मिल सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का एक सुरक्षित तरीका है, जहां आप एक निश्चित समय के लिए राशि जमा करते हैं। इसमें पूरी अवधि में निश्चित दरों पर ब्याज मिलता है।

टैक्स-सेवर एफडी धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट ऑफर करती हैं। 5 साल की अवधि निश्चित होती है और सिर्फ पहले होल्डर को टैक्स में फायदे मिलते हैं।

एक्सिस बैंक में लचीली अवधि मिलती है जो 7 दिन से शुरू होकर 10 सालों तक होती है। अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर उपयुक्त अवधि में निवेश कर सकते हैं।

₹1 लाख की एफडी की मैच्योरिटी राशि चुनी गई एफडी के प्रकार (क्यूमूलेटिव या नॉन-क्यूमूलेटिव), आपकी उम्र (आप सीनियर सिटीजन हैं या नहीं) और ब्याज दर पर निर्भर करती है।

अगर आप नॉन-क्यूमूलेटिव एफडी चुनते हैं और आपको ब्याज का मासिक भुगतान चाहिए तो ब्याज का भुगतान हर महीने आपको किया जाएगा।

आप फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपनी एफडी के मैच्योरिटी वैल्यू की गणना कर सकते हैं।बस निम्न जानकारी दर्ज करें और तुरंत रिजल्ट पाएं:

  • ग्राहक का प्रकार-नॉर्मल या सीनियर सिटीजन
  • एफडी का प्रकार-क्यूमूलेटिव या नॉन-क्यूमूलेटिव
  • मूल धन
  • जमा की अवधि

इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के माध्यम से एफडी के लिए न्यूनतम जमा ₹5,000 है। बैंक ब्रांच से खोलने पर ये ₹10,000 है।

एफडी में निवेश की न्यूनतम कम से कम 7 दिन है।

कुछ खास स्थितियों में एफडी से आंशिक निकासी संभव है। इनमें सिवाय "फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस" के कम ब्याज दर या जुर्माना लग सकता है।

5 साल की टैक्स सेविंग एफडी को छोड़कर ज्यादातर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी से पहले निकासी का विकल्प देते हैं। आप अवधि खत्म होने से पहले निकासी कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे निकासी के साथ प्रीमैच्योर निकासी जुर्माना लग सकता है,जिससे आपकी ब्याज से जुड़ी आय कम हो जाएगी।

एफडी में निवेश करना आसान है, इसमें निश्चिति रिटर्न मिलते हैं। इसमें ब्याज भुगतान के की विकल्प जैसे मासिक, तिमाही मिलते हैं। जिन्हें आपकी जरूरत के हिसाब से बनाया गया है।

हां, एफडी नाबालिग और वयस्क के नाम पर संयुक्त रूप से एफडी खोली जा सकती है। अक्सर ऐसा नाबालिग बच्चों के मातापिता या अभिभावकों की ओर से किया जाता है।

कई बैंक एफडी पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। जहां आप निवेश की हुई राशि के बदले उधार ले सकते हैं। आपको जांचना होगा कि आपका बैंक ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे रहा है दे रहा है या नहीं।

आप फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपनी एफडी के मैच्योरिटी वैल्यू की गणना कर सकते हैं।बस निम्न जानकारी दर्ज करें और तुरंत रिजल्ट पाएं:

  • ग्राहक का प्रकार-नॉर्मल या सीनियर सिटीजन
  • एफडी का प्रकार-क्यूमूलेटिव या नॉन-क्यूमूलेटिव
  • मूल धन
  • जमा की अवधि

Learning Hub

Planning your next money move? Spend a minute here

Jul 25, 2025
5 min read
1.7k Views

What is Fixed Deposit (FD) ? Advantages of a Fixed Deposit Account

Advantages of Having a Fixed Deposit Account Broke...

Apr 18, 2025
3 mins read
709 Views

7 Essential tips before investing in a Fixed Deposit

Secure your financial future with smart Fixed Deposit investment tips for Diwali.

Apr 18, 2025
3 min read
2.8k Views

Treasury Bills vs FD (Fixed Deposit)

Diversify your returns with investments in Treasury Bills and Fixed Deposits.

Apr 18, 2025
3 min read
1.5k Views

Simple steps to open a Fixed Deposit Account

Secure your savings with a Fixed Deposit.