गोल्ड लोन

क्या आपको तुरंत फंड्स की जरूरत है और घर पर सोने के जेवर यूंहीं पड़े हैं? अगर ऐसा है तो आपको गोल्ड लोन मिल सकता है ताकि आप अपनी आर्थिक जरूरतें तुरंत पूरी कर सकें!
आज ही अपने गोल्ड के मूल्य की राशि लोन के तौर पर पाएं। एक्सिस बैंक के साथ गोल्ड लोन की प्र​​क्रिया बिलकुल आसान होगी। लोन की राशि ठीक उसी दिन दे दी जाएगी।

सही तरीके से लिए गए निर्णयों से ही बढ़िया योजनाओं की शुरुआत होती है

गोल्ड लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर

सोने के बदले लोन लेकर अपने सपने पूरे करें! एक्सिस बैंक गोल्ड लोन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आप उस राशि का अनुमान लगा सकते हैं जो आपको अपने किसी खास सोने के जेवर के बदले मिल सकती है।

कुल मूल्य ₹ 4685
योग्य लोन राशि​ ₹ 3513
सकल कुल मूल्य₹ 4685

योग्य लोन राशि

₹ 3513

ब्रांच की लोकेशन देखें

​गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर

​​कुछ ही सेकंड में अपनी मासिक ईएमआई की गणना करें और हमारे गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर के साथ लोन लेने का निर्णय स्मार्ट तरीके से लें​​।​


25K

50L

%
8% 26%
M
6M36M

​​आपकी ईएमआई*1,14,678

अभी अप्लाई करें

​​*इक्वेटेड मंथली इंस्टालमेंट

​​कुल देय राशि​

1,37,621

​​एपीआर कैलकुलेटर

​​एनुअल पर्संटेज रेट (एपीआर), एक तरीका है, जिससे लोन की सालाना लागत की गणना की जाती है, इसमें ब्याज दर और लोन ओरिजिनेशन शुल्क शामिल है​​।​

6K

15Cr

%
8% 26%
M
12M240M

0

50L

Loan origination charges should not be more than loan amount.

एपीआर

8.00%

ब्याज दर

​​गोल्ड लोन एक सुरक्षित लोन है, इसमें कम ब्याज दर का फायदा मिलता है। गोल्ड लोन के लिए सिर्फ छोटी प्रोसेसिंग फीस लागू हो सकती है।

ज्यादा जानें

फीचर और फायदे

छोटी आर्थिक जरूरत के लिए आपको एक्सिस बैंक गोल्ड लोन मिल सकता है। नीचे गोल्ड लोन के सामान्य फीचर और फायदों के बारे में बताया जा रहा है:

हाई-वैल्यू गोल्ड लोन पाएं

अपनी किसी भी तरह की आर्थिक जरूरत के लिए हाई-वैल्यू गोल्ड लोन पाएं।​ ₹50,001 से ₹40 लाख तक के गोल्ड लोन मिलेंगे​।

तुरंत ​लोन डिसबर्सल

एक्सिस बैंक में गोल्ड लोन का आवेदन करें और सिर्फ 60 मिनट के अंदर अपने बैंक में राशि पाएं। ये बेहद आसान और तेज है!

अपनी अवधि चुनें

गोल्ड लोन रीपेमेंट के लिए पुनर्भुगतान की अवधि चुनें। इसे आप अपनी सुविधानुसार 6 से 36 महीने तक के बीच चुन सकते हैं।

लोन लेने के लिए सोने के जेवरों का इस्तेमाल करें

​​आप गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक की ओर से जारी सिक्के या सोने के जेवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोल्ड की सुरक्षा

आपका दिया हुआ गोल्ड लोन की अवधि के दौरान सुरक्षित तरीके से बैंक के वॉल्ट में रखा जाएगा।

आसान डॉक्यूमेंटेशन

इसमें साधारण डॉक्यूमेंटेशन के लिए केवाईसी की जरूरत होगी। केवाईसी के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, और अन्य मान्य दस्तावेज देने होते हैं। अगर लागू होता है तो कृषि से जुड़े रिकॉर्ड भी देने पड़ सकते हैं।

गोल्ड लोन के लिए योग्यता

आप गोल्ड लोन के योग्य हैं या नहीं, यह नीचे दी गईं बातों से पता किया जा सकता है। गोल्ड लोन की मंजूरी के लिए आपको इन पर ध्यान देना होगा -

  • सोने पर मालिकाना हक: गोल्ड लोन की योग्यता के लिए सोने पर मालिकाना हक तय होना जरूरी है। सोना जेवर के रूप में कम से कम 18 कैरेट शुद्धता का होना चाहिए या फिर बैंक की ओर से जारी शुद्ध सोने के सिक्के भी हो सकते हैं। हर बैंक का सोने के कम से कम वजन से जुड़ा एक तय मापदंड भी होता है। बैंक उस गोल्ड की शुद्धता जांचने के लिए एक गोल्ड वैल्यूअर अपॉइंट करता है, जिसे आप के तौर पर बैंक को देंगे।
  • आयु: उम्र गोल्ड लोन के योग्यता मापदंड में बेहद जरूरी हो जाती है। आपको भारतीय होना चाहिए साथ ही आपकी उम्र कम से कम 18 साल (ऑनबोर्डिंग के समय) होनी चाहिए। एक​ नाबालिग (जिसकी उम्र 18 साल से कम हो), वो गोल्ड लोन के योग्य नहीं हो सकता है। बैंक पॉलिसी के मुताबिक उम्र की अधिकतम सीमा 75 साल (ऑनबोर्डिंग के समय) है।
  • पहचान और निवास प्रमाणपत्र: गोल्ड लोन लेने के लिए आपको मान्य पहचान और निवास प्रमाणपत्र देने होंगे। केवाईसी के लिए पैन, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट के साथ हाल के समय की फोटोग्राफ सबमिट की जा सकती है। इस लोन की योग्यता साबित करने के लिए किसी और डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती है।
  • लोन राशि का आंकलन: लोन राशि आपकी ओर से रखे गए गोल्ड पर निर्भर करती है। बैंक गोल्ड वैल्यूअर नियुक्त करता है जो शुद्धता और वजन के हिसाब से आकलन करते हैं।बाजार में सोने की कीमत और कुल वजन को तय करके आपके गोल्ड की गणना होती है। इसके बाद बैंक लोन-टू-वैल्यू या एलटीवी रेशियो की गणना करते हैं जहां गोल्ड की मार्केट वैल्यू के प्रतिशत के तौर पर आपको लोन राशि मिल जाती है। इसके अतिरिक्त, आप पुनर्भुगतान कर सकते हैं या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए आपकी आय का आंकलन और ऋण पात्रता पर भी बात की जा सकती है।
  • क्रेडिट हिस्ट्री क्या है: गोल्ड लोन की खासियत है मतलब सोने पर इसकी निर्भरता। इस तरह से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कम महत्वपूर्ण हो जाती है। गोल्ड लोन में गोल्ड को कोलेट्रल रखा जाता है। ऐसे मामलों में गोल्ड लोन की पात्रता और ब्याज दर मुख्यतः गोल्ड के मूल्य पर निर्भर करती है।हालांकि क्रेडिट हिस्ट्री भी अहम भूमिका निभा सकती है।
  • लोन की अवधि और इसका असर: गोल्ड लोन आमतौर पर आपकी छोटी जरूरतों के लिए होते हैं इसलिए इसमें सामान्यतः पुनर्भुगतान की अवधि 6 महीने से 3 साल के बीच होती है। जुर्माने या किए गए गोल्ड को खोने से बचने के लिए आपको लोन का पुनर्भुगतान समय पर करना होगा।
  • ग्राहक की योग्यता: व्यक्ति जिनके पास सोने के जेवर या बैंक की ओर से जारी सिक्के हैं, वो गोल्ड लोन ले सकते हैं। क्रेडिट हिस्ट्री जैसे सिबिल की जांच गोल्ड लोन के लिए जरूरी होती है।
  • कोलेट्रल की योग्यता: सोने के जेवर या बैंक की ओर से जारी सिक्के गोल्ड लोन के कोलेट्रल के तौर पर स्वीकार किए जाते हैं। गोल्ड लोन के लिए सोने की शुद्धता कम से कम 18 कैरेट होनी चाहिए। बैंक के जारी किए हुए सिक्के स्वीकार किए जाते हैं लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 50 ग्राम प्रति उधारकर्ता तय है।

गोल्ड लोन के लिए डॉक्यूमेंट

आमतौर पर, एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है-

  • हस्ताक्षर किया हुआ अप्लिकेशन फॉर्म: इस फॉर्म में आपकी बेसिक जानकारी और लोन रिक्वेस्ट अप्लिकेशन शामिल होती है।
  • केवाईसी डॉक्यूमेंट: इन कागजात से आपकी पहचान बनती है। इनमें शामिल है:
    • पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी/आधार कार्ड (या संबंधित पते का प्रमाणपत्र)
    • पैन कार्ड
  • पोस्ट-डिसबर्समेंट डॉक्यूमेंट: लोन की राशि आपके अकाउंट में आने के बाद इन फॉर्म्स की जरूरत होती है। इनमें शामिल हैं, लोन एग्रीमेंट और गोल्ड डिपॉजिट रिसिप्ट, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकृति और रिकॉर्ड रखने का काम करते हैं।
How to apply

गोल्ड लोन के आवेदन कैसे करें, स्टेप-बाय-स्टेप समझें

  • 01

    एक्सिस बैंक के गोल्ड लोन पेज पर जाएं

  • 02

    “अप्लाई नाओ” पर क्लिक करें

  • 03

    अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी और निवास का पता ऑनलाइन अप्लिकेशन फॉर्म में भरें

  • 04

    अपना राज्य, शहर और नजदीकी ब्रांच चुनें

  • 05

    अप्लिकेशन सबमिट करने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें

  • 06

    अगले स्टेप पर जाने के लिए कैप्चा दर्ज करके ओटीपी दें

  • 07

    अपना रिफरेंस नंबर नोट कर लें। हमारे प्रतिनिधि का इंतजार करें, वो आपसे संपर्क करेंगे। हम उसी दिन लोन डिसबर्समेंट के साथ गोल्ड लोन देते हैं। इसके अलावा आप हमारी नजदीकी एक्सिस बैंक ब्रांच में भी विजिट भी कर सकते हैं।

अभी अप्लाई करें

गोल्ड लोन लेते समय याद रखने वाली बातें

quick-tip

आपका क्रेडिट स्कोर जरूरी है

अपने भविष्य के फाइनेंस को बेहतर तरीके से प्लान करने के लिए अपने क्रेडिट स्कोर को जानें और सुधारें

ज्यादा जानें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक्सिस बैंक ₹50,001 से ₹40,00,000 तक की कैश से जुड़ी जरूरतों के लिए गोल्ड लोन ऑफर करता है। अगर आपके पास एक्सिस बैंक गोल्ड लोन से जुड़े कोई भी सवाल हैं तो नीचे गोल्ड लोन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दिए गए हैं:

गोल्ड लोन सुरक्षित लोन का बेहद पसंद किया जाने वाला प्रकार है। इसका इस्तेमाल आर्थिक जरूरतें या लक्ष्य पूरे करने के लिए किया जाता है। गोल्ड लोन में व्यक्ति पैसे लेने के लिए अपने गोल्ड के जेवर या सिक्कों को के तौर पर ऋणदाता को देते हैं। लोन की राशि को गोल्ड के मूल्य के आधार पर जोड़ा जाता है।

ऐसे व्यक्ति, जिनको पैसों की तुरंत जरूरत हो और उनके पास घर पर सोने से बनी संपत्ति हो जिसे वे इस्तेमाल न कर रहे हों तो वो गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पैसे लेने का सबसे आसान तरीका है।

एक्सिस बैंक में आपको ₹50,001 से ₹40 लाख का गोल्ड लोन मिल सकता है। लोन की राशि का निर्णय लेते हुए कुछ फैक्टर्स ध्यान दिए जाते हैं, जैसे :

  • आपकी जरूरत और गोल्ड का मूल्य
  • आपके पुनर्भुगतान की क्षमता

हां, आप बैंक की ओर से जारी सोने के सिक्कों पर गोल्ड लोन ले सकते हैं। 50 ग्राम प्रति कस्टमर की अधिकमत सीमा लागू होगी।

नहीं, गोल्ड लोन का आवेदन करते हुए को-अप्लिकेंट का होना अनिवार्य नहीं है।

गोल्ड लोन राशि को कुछ फैक्टर प्रभावित करते हैं। इनमें से कुछ बेहद खास में रखे गए गोल्ड की शुद्धता और वजन शामिल हैं। इनमें ऋणदाता की ओर से तय किया गया लोन-टू-वैल्यू रेशियो, बाजार में सोने की दरें और उधारकर्ता की पुनर्भुगतान की क्षमता भी शामिल की जाती हैं।

न्यूनतम सोने की जरूरत पूरी तरह से ऋणदाता और आपके लोन के अनुरोध पर निर्भर करती है।

हां, 75 साल की उम्र से कम के वरिष्ठ नागरिक गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पैसों की आकस्मिक जरूरत या फंड्स की तुरंत जरूरत होने पर गोल्ड लोन के लिए आवेदन करना चाहिए। गोल्ड लोन में तेज डिसबर्सल और कम से कम डॉक्यूमेंटेशन की सुविधा ऑफर की जाती है।

हां, गोल्ड लोन के लिए सोने के जेवर के तौर पर स्वीकार किए जाते हैं। ऋणदाता लोन की राशि का आंकलन करने के लिए सोने की शुद्धता और वजन का आंकलन करता है। उधारकर्ता कई तरह के सोने के जेवर जैसे नेकलेस, ब्रेसलेट, ईयररिंग और अंगूठियों को के तौर पर रख सकते हैं। आंकलन की प्रक्रिया में जेवर का मूल्य समझने के लिए कैरट और वजन पर ध्यान दिया जाता है।

18 से 75 साल के बीच की उम्र वाला कोई भी व्यक्ति एक्सिस बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकता है।

गोल्ड लोन के लिए आपके आवेदन के साथ निम्न डॉक्यूमेंट दिए जाने चाहिए:

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • फोटो पहचानपत्र, निवास और हस्ताक्षर प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड / फॉर्म 60
  • आयु प्रमाणपत्र

किसान होना आपके आवेदन पर गलत असर नहीं डालेगा। आप तब तक योग्य हैं, जब तक आप ऋणदाता की ओर से सेट किए गए योग्यता मापदंड को पूरा करते हैं

किसी खास लिमिट से ज्यादा के लोन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। फिर भी कई ऋणदाताओं की जरूरत अलग-अलग हो सकती है

अगर गोल्ड लोन का पुनर्भुगतान बताई गई अवधि में नहीं किया जाएगा तो ऋणदाता रखे गए गोल्ड को बकाया राशि वसूलने के लिए नीलाम भी कर सकता है। गोल्ड लोन का भुगतान न करने पर गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। पुनर्भुगतान न करने पर उधारकर्ता का क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है। ऋणदाता उधार वसूलने के लिए उधारकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी ​कर सकता है। अगर नीलामी में पूरी बकाया राशि नहीं कवर होती है तो उधारकर्ता सोने पर अपना मालिकाना हक खो भी सकता है।

हां, आपके पास गोल्ड लोन को समय से पहले पूरा करने का विकल्प होता है। इसके लिए आपको लागू शुल्कों के साथ बकाया राशि का भुगतान करना होगा।

गोल्ड लोन पर एक्सिस बैंक की ब्याज दर 14.5% है। गोल्ड लोन ब्याज दर के बारे में ज्यादा जानें।

हम आपको 6 से 36 महीनों की आरामदायक अवधि का ऑफर देते हैं।

एक्सिस बैंक सोने पर लोन के लिए साधारण ब्याज की गणना करता है।

एक्सिस बैंक सोने के बदले लोन के पुनर्भुगतान के दो ऑप्शन देता है। आप अपनी सुविधानुसार नीचे दिए गए ऑप्शन में से चुन सकते हैं :

  • मासिक ब्याज का भुगतान और मूल राशि का मैच्योरिटी की तारीख पर भुगतान
  • इक्वेटेड मंथली इंस्टालमेंट ऑप्शन

एक्सिस बैंक ग्राहकों को उनके देय के बारे में याद दिलाता रहता है और सलाह देता है कि अतिरिक्त लागत से बचने के लिए जरूरी राशि अकाउंट में जरूर रखें। अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो आपके लोन के गोल्ड एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक लेट पेमेंट चार्जेज लग सकते हैं।

हां, आप लोन की अवधि के दौरान पुनर्भुगतान के कुछ हिस्से का भुगतान कितनी भी बार कर सकते हैं। फिलहाल एक्सिस बैंक इस तरह के भुगतान के लिए कोई शुल्क नहीं लगाता है

आपकी ओर से बैंक को किसी भी तरह के पहले या अतिरिक्त भुगतान किए जाने पर इसे लोन अकाउंट में नीचे दिए तरीके से समायोजित किया जाता है:

1.लागत, शुल्क और खर्चे जो बैंक सर्विस और सिक्योरिटी पर खर्च कर सकती है और उधारकर्ता की ओर से देय लोन, ब्याज और दूसरे भुगतान की इस एग्रीमेंट (शुल्क) के तहत वसूली करती है।

2. न दी गई राशि पर ब्याज और इस तरह की राशियों पर लाभ की हानि (जुर्माने का ब्याज)

3.ब्याज

4.लोन की मूल राशि

हर ऋणदाता के पास पुनर्भुगतान के विकल्प होते हैं लेकिन आमतौर पर इसमें ईएमआई (इक्वेटेड मंथली इंस्टालमेंट) या लंपसम भुगतान शामिल होते हैं।

सोने पर लोन के आवेदन की शुरुआत आप निम्न तरीकों से कर सकते हैं:

  • किसी भी एक्सिस बैंक लोन सेंटर पर खुद जाकर।अपनी नजदीकी ब्रांच के बारे में जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें
  • हमारे कॉल सेंटर पर संपर्क करके भी ऐसा किया जा सकता है। टोल-फ्री नंबर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

आपको गोल्ड पर लोन के लिए आवेदन करना है तो एक्सिस बैंक ब्रांच के पते और काम के घंटों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें

उसी दिन! आपके आवेदन के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और सिक्योरिटी के तौर पर सोने के जेवर मिलते ही लोन डिबर्स कर दिए जाते हैं।

गोल्ड पर एक्सिस बैंक लोन के ज्यादा फीचर्स जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें.

हां, एक्सिस बैंक नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस चार्ज करता है। इसके साथ ही गोल्ड पर लोन के आवेदन के लिए वैल्यूएशन फीस भी लगती है।

ब्याज की दर और शुल्क पर ज्यादा जानकरी के लिए कृपया यहां क्लिक करें

ऐसा हो सकता है। ट्रांजेक्शन के साथ जुड़े शेड्यूल ऑफ चार्जेस जांचने के लिए यहां क्लिक करें

ये अनिवार्य नहीं है। हालांकि कुछ ऋणदाताI खरीदारी के सबूत के तौर पर बिल या इंवॉइस को जरूरी मानते हैं। सोने की शुद्धता और वजन ज्यादा जरूरी होते हैं।