3L

20Cr

%
6.50% 12%
Y
1Y30Y

आपकी ईएमआई* 1,14,678

कॉल बैक पाएं

*समान मासिक किश्त

कुल देय राशि

1,37,621

एमॉर्टाइजेशन टेबल
average-balance-calculator

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • 01

    लोन राशि दर्ज करें: जो लोन राशि लेना चाह रहे हैं उसे दर्ज करने से शुरू करें।

  • 02

    ब्याज दर लिखें: एक्सिस बैंक की ओर से दी गई प्रतियोगी ब्याज दर दर्ज करें।

  • 03

    लोन की अवधि का अंदाजा लगाएं: आप उस अवधि का चुनाव करें जिसमें आप लोन का पुनर्भुगतान करना चाहते हैं।

  • 04

    तुरंत ईएमआई जानें: हमारा कैलकुलेटर आराम से आपकी मासिक ईएमआई की गणना कर देगा, इससे आपको तुरंत वित्तीय जिम्मेदारियों का अंदाजा हो जाएगा।

  • 05

    एमॉर्टाइजेशन का विवरण: लोन अवधि के दौरान मूलधन और ब्याज का विवरण देने वाले पुनर्भुगतान स्ट्रक्चर को पूरी तरह से समझने के लिए एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल देखें।


    होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर के साथ अपने सपनों के घर का सफर शुरू करें। इससे आपको ज्यादा ऑप्शन समझने में मदद मिलेगी। ₹30 लाख और ₹50 लाख के होम लोन पर ब्याज दर के बारे में समझ पाएंगे। इससे आपके लिए वित्तीय निर्णय लेना आसान हो जाएगा। एक्सिस बैंक आपकी होम लोन से जुड़ी यात्रा के हर कदम पर व्यक्तिगत मदद के लिए तैयार है।

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर क्या है?

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक फ्री ऑनलाइन टूल है जो समान मासिक किश्त (ईएमआई) की गणना करता है। ये वही राशि है जो आप लोन की राशि के पुनर्भुगतान के लिए देते हैं। आप अपनी मासिक किश्त कुछ सेकंड में पता लगा सकते हैं। आपको लोन की राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि बताए हुए बॉक्स में दर्ज करनी होगी।


जरूरी तथ्य

  • लोन की राशि: बैंक से उधार ली गई कुल राशि।
  • ब्याज दर: लोन राशि पर लगाई गई ब्याज दर।
  • लोन की अवधि: वो अवधि, जिसके लिए लोन लिया गया है।

कुछ आधारभूत गणना के अलावा एक्सिस बैंक एडवांस हाउसिंग लोन कैलकुलेटर लोन और स्ट्रक्चर की गहरी समझ भी देता है। ये कैलकुलेटर आपको सालाना एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल भी देता है। इससे आप पुनर्भुगतान के बारे में अच्छे से समझ पाते हैं। आपका एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल आपको ये समझाता है कि कैसे आपका मूलधन कम होने पर ब्याज भी कम होता है।

एक्सिस बैंक होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर

आपको अपना खुद का घर चाहिए? चाहे ये अपार्टमेंट हो या बांग्ला, आपके सपनों के घर सफर आसान बिल्कुल नहीं होगा। हमारा होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर वित्तीय योजना बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इससे घर सिर्फ सपना नहीं रहेगा बल्कि हकीकत में भी बदलेगा।

यूजर-फ़्रेंडली होम लोन कैलकुलेटर आपके वित्तीय मामलों का कंट्रोल आपको देता है। सिर्फ कुछ क्लिक के साथ आप लोन की वो राशि और अवधि सेट कर सकते हैं जो आपके बजट और लाइफस्टाइल के साथ बैलेंस हो सके। अपने होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर में इनपुट एडजस्ट करें। इससे आपको अपने मुताबिक विकल्प मिलेंगे जिनसे आप सही वित्तीय निर्णय ले पाएंगे। कैलकुलेटर में मौजूदा ब्याज दर पता चलेगी, जिससे आप पूरे होम लोन , के दौरान ब्याज दर को कम से कम रख पाएंगे।

अपने वित्तीय मामलों को बैलेंस करने के लिए हमारे कैलकुलेटर का फायदा उठाएं। इससे आपके सपनों का घर बनाना और भी आसान हो जाएगा। ये सिर्फ कैलकुलेटर नहीं है बल्कि आगे के सफर में आपका वित्तीय मार्गदर्शक है।

आपको होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर क्यों इस्तेमाल करना चाहिए

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके वित्तीय मामलों की पूरी समझ के साथ घर खरीदने की शुरुआत करें। जब ये काम आता है:

  • स्मार्ट बजटिंग: यह तेजी से उस ईएमआई का आकलन करता है जो आप दे पाएंगे। इसमें आपकी लोन राशि, ब्याज दर और अवधि का ध्यान रखा जाता है।
  • पुनर्भुगतान की पारदर्शिता: इसमें आपको पुनर्भुगतान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे आप समझ पाएंगे कि कितना मूलधन के लिए जाएगा और कितना ब्याज होगा।
  • ब्याज का अंदाजा: इसमें आसान मासिक और सालाना ब्याज के भुगतान की गणना की जा सकती है।आप अंदाज लगा पाते हैं कि पूरी लोन अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति कैसी रहेगी।
  • भविष्य में क्या होगा: अलग-अलग ईएमआई विकल्प या लोन अवधि के हिसाब से संभावित ब्याज की बचत भी इसमें समझी जा सकती है।

एक्सिस बैंक में हम आपका घर खरीदने के सफर में पूरा साथ देते हैं। हमारा होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर हमारी ओर से ऑफर किए जाने वाले टूल में बेस्ट है। इसे आपके होम लोन के अनुभव को बेहतर करने और ब्याज के भुगतान में अधिकतम बचत के लिए बनाया गया है।

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

एक्सिस बैंक के होम लोन कैलकुलेटर घर खरीदने की प्रक्रिया में की तरह के फायदे ऑफर करता है।

  • वित्तीय समझ और योजना: होम लोन कैलकुलेटर के साथ आपको तुरंत रिजल्ट मिलते हैं और आप समझ पाते हैं कि हर महीने आपको कितनी ईएमआई देनी होगी। इसके साथ आपके लिए वित्तीय मामलों को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। इससे जरूरत से ज्यादा खर्च की संभावना कम हो जाती है।
  • समय की बचत: होम ईएमआई कैलकुलेटर के साथ ईएमआई की तेज और सटीक गणना की जा सकती है। इससे खुद गणना करने की जरूरत खत्म होती है। इससे समय बचत है और गणना में गलती की संभावना भी कम होती है।
  • ब्याज क्या है: कैलकुलेटर पूरी लोन अवधि में मूलधन के कुल ब्याज का खुलासा कर देता है। इससे आपके लिए रणनीति बनाना आसान हो जाता है, जैसे ज्यादा डाउन पेमेंट से करें या कम लोन अवधि का चुनाव करें।
  • दिक्कतें आ सकती हैं: होम लोन कैलकुलेटर ये भी अंदाजा लगाने में मदद करता है कि भविष्य में हुए बदलाव का असर लोन पर पड़ेगा या नहीं जैसे ब्याज दर में बदलाव। यह उनके लिए बिल्कुल सही है जो बदलती ब्याज दरों पर लोन लेते हैं। इस तरह के आकलन से आप बाजार के अत्यधिक अस्थिर होने पर फंड तैयार रख पाएंगे।

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें

एक्सिस बैंक के होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर को इस्तेमाल करते हुए सिर्फ कुछ स्टेप में ही काम हो जाता है। इस्तेमाल करने का तरीका ये रहा:

  • लोन राशि दर्ज करें: एक बार जब आपको होम लोन कैलकुलेटर मिल जाए तो वो मूल धन दर्ज करें जो आपको उधार लेना है।
  • ब्याज दर: लोन पर लागू ब्याज दर बताएं। सही सालाना ब्याज दर दें ताकि सटीक अनुमान लगाया जा सके।
  • लोन की अवधि चुनें:वो अवधि चुनें, जिसके लिए आप लोन राशि उधार लेना चाहते हैं। एक्सिस बैंक 30 साल तक की अधिकतम पुनर्भुगतान अवधि ऑफर करता है।
  • ईएमआई की गणना करें: एक बार जब आप ये विवरण दे देंगे, कैलकुलेटर अपने आप आपकी ईएमआई राशि की गणना करेगा। इससे आपको मासिक भुगतान भी दिख जाएगा।
  • एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल का रिव्यू: लोन अवधि के दौरान हर साल जितने मूलधन और ब्याज का भुगतान होगा, उसे देखने के लिए एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल जांचें।

हमारे होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर के साथ सपनों के घर का सफर शुरू करें। इससे आपको और विकल्प जानने में मदद मिलेगी। आप ₹30 लाख और ₹50 लाख के होम लोन पर ब्याज दर का अनुमान लगा पाते हैं। इससे आपके लिए वित्तीय योजना बनाना आसान हो जाता है। एक्सिस बैंक होम लोन की इस यात्रा में आपको व्यक्तिगत मदद करने के लिए समर्पित है।

होम लोन ईएमआई राशि जानने का फॉर्मूला

होम लोन कैलकुलेटर में ईएमआई की गणना के लिए स्टैंडर्ड फाइनेंशियल फॉर्मूला इस्तेमाल होता है। आपकी ईएमआई राशि की गणना मूलधन, ब्याज दर और लोन की अवधि के मुताबिक होती है।

जहां:

  • P मूलधन की राशि है
  • r मासिक ब्याज दर है (वार्षिक दर को 12 से विभाजित करें)
  • N का मतलब मासिक किश्तों की संख्या या महीनों में लोन की अवधि है

उदाहरण: ₹20 लाख के लोन के लिए 7.5% की सालाना ब्याज दर पर 10 साल के लिए आपकी ईएमआई होगी:

  • ईएमआई: 20,00,000 x 0.00625 x (1+ 0.00625)^120 को [(1+0.00625)^120 - 1] से विभाजित करें

तो हर महीने 120 महीनों के लिए या 10 साल तक ईएमआई ₹23,740 होगी।

फॉर्मूला में चक्रवृद्धि ब्याज को ध्यान रखा जाता है जिससे सटीक मासिक भुगतान की राशि मिल जाती है। आप ये फॉर्मूला या हमारा ऑनलाइन होम लोन कैलकुलेटर इस्तेमाल करके ईएमआई की तुलना कर सकते हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि कई तथ्य कैसे आपके मासिक भुगतान पर असर डाल सकते हैं। इससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोन राशि और अवधि को लेकर पूरी जानकारी के साथ निर्णय ले पाएंगे।

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर: खासियतें और फायदे

एक्सिस बैंक होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर उन लोगों के लिए अनिवार्य टूल है जो भविष्य में घर खरीदना चाहते हैं। ये कैलकुलेटर कठिन गणना को आसान बनाता है, जिससे होम लोन लेते हुए भविष्य में वित्तीय जिम्मेदारियों का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है।


खसियतें:

  • यूजर-फ़्रेंडली इंटरफेस: हमारा होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कुछ क्लिक पर रिजल्ट मिल जाते हैं।
  • तुरंत गणना: अपनी लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करके तुरंत ईएमआई जानें।
  • कास्टमाइजेबल विकल्प: लोन के कई विकल्पों के साथ आपके बजट के लिए सटीक ईएमआई पाएं।
  • एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल: हर ईएमआई के मूलधन और ब्याज के बारे में जानें।

फायदे:

  • वित्तीय योजना: ईएमआई प्रतिबद्धताओं को समझकर घर खरीदने की योजना बनाई जा सके।
  • बजट की व्यवस्था: पुनर्भुगतान के लिए अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से लोन की अवधि में बदलाव करें।
  • ब्याज दर की तुलना: अलग-अलग होम लोन के ऑफर की तुलना करने के लिए होम लोन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें।
  • उपलब्धता: होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर ऑनलाइन 24/7 उपलब्ध है। व्यस्त लोगों के लिए ये आसान विकल्प बन जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक्सिस बैंक न्यूनतम ₹3 लाख का होम लोन ऑफर करता है। ताकि लोग आसानी से घर के लिए जरूरी राशि ले सकें।

आपकी होम लोन ईएमआई हर महीने की निश्चित तारीख को देनी होती है। इसका विवरण लोन एग्रीमेंट में भी होता है। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को ऑटो-डेबिट की सुविधा भी देता है। जिससे ईएमआई बिना किसी परेशानी के आपके बैंक अकाउंट से कट जाती है। आपको अपने लिंक अकाउंट में पर्याप्त धन रखना होगा ताकि राशि आसानी से कट सके।

होम लोन पर ईएमआई तब शुरू होती है जब पूरी लोन राशि दे दी जाती है। कुछ ही राशि दिए जाने पर आपको प्री-ईएमआई तब तक देना होगा, जब तक पूरी लोन राशि न दे दी जाए।

प्री-ईएमआई ब्याज का मतलब उस ब्याज से है जो दी की गई लोन राशि पर देना होगा। ये तब तक लागू रहता है, जब तक पूरी लोन राशि न दे दी जाए और ईएमआई शुरू हो जाए। ये आम ईएमआई की तरह नहीं है, जिसमें मूलधन कम होता है। प्री-ईएमआई भुगतान सिर्फ मंजूर की गई राशि पर ब्याज को कवर करता है।

अपनी होमलोन ईएमआई की तारीख बदलने के लिए आपको एक्सिस बैंक के ऐप, वेबसाइट या खुद जाकर आधिकारिक अनुरोध करना होगा। आप हर साल सिर्फ एक बार अपनी ईएमआई की तारीख बदल सकते हैं। इससे नियम बना रहता है। इस अनुरोध की प्रक्रिया पूरी होने में औसत 7 से 10 कामकाजी दिनों का समय लग सकता है।

होम लोन एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल आपके पुनर्भुगतान की विस्तृत प्रक्रिया होती है। यह हर महीने की ईएमआई दिखाता है। इससे ये अंदाजा लग जाता है कि मूलधन के पुनर्भुगतान के लिए कितना देना होगा और कितना ब्याज के लिए देना होगा।

आपकी होम लोन ईएमआई की फैक्टर से प्रभावित होती है। इनमें शामिल है:

  • मूलधन की राशि
  • ब्याज दर (निश्चित/परिवर्तनशील)
  • लोन की अवधि
  • आपका क्रेडिट स्कोर
  • आय की स्थिरता
  • पहले से तय वित्तीय जिम्मेदारियां
  • समपट्टी का प्रकार
  • लोकेशन
  • उम्र

10 साल की अवधि के लिए ₹5 लाख का होम लोन एक्सिस बैंक की मौजूदा ब्याज दर 8 75% पर लिया जाए तो ईएमआई करीब ₹6,266 की बनेगी। कसीसी खास ब्याज दर के मुताबिक पर्सनलाइज्ड कैलकुलेशन करने के लिए हमारा होम लोन कैलकुलेटर इस्तेमाल करें

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

अन्य कैलकुलेटर के बारे में जानें

होम लोन योग्यता कैलकुलेटर

अपने सपनों का घर खरीदने के लिए आपको कितनी राशि मिल सकती है, जानें तुरंत। अपना होम लोन एलीजिबिलिटी कैलकुलेटर इस्तेमाल करें और अपना सफर शुरू करें अभी।

पर्सनल लोन एलीजिबिलिटी कैलकुलेटर

पर्सनल लोन एलीजिबिलिटी कैलकुलेटर अभूत आसान है।

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करके अपनी संपत्ति को विश्वसनीय और सुरक्षित तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

Learning Hub

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.

Jun 30, 2025
2 min read
719 Views

Need additional cash? Here's how a Home Loan top up works

Find out how home loan top-ups offer significantly lower interest rates than...

Jun 30, 2025
2 min read
641 Views

Planning a new home? Compare these Home Loan options first

Not all home loans are the same. This guide breaks down every type of home loan, from ready homes to self-construction...

Jun 25, 2025
4 min read
517 Views

Buying your first home? Grab these tax advantages

First-time home buyer in India? Unlock tax benefits that...

Jun 23, 2025
4 min read
294 Views

Dreaming of a second home? Check if you are eligible

Dreaming of sending your child abroad for higher studies...