कार लोन

कार लोन एक ऐसे ब्रिज की तरह है जो आपको, आपकी सपनों की कार के साथ जोड़ता है। यह एक आसान, सस्ता और परेशान न करने वाला हल है जो बिना लागत की चिंता किए आपको कार खरीदने का मौका देता है। आप स्टाइलिश सिडान लेना चाहते हों या क्लासिक एसयूवी, हम आपको अच्छी ऑन-रोड फंडिंग और बढ़िया पुनर्भुगतान प्लान ऑफर करते हैं। जल्द डिसबर्समेंट, आसान ब्याज दरें और सुविधानुसार अवधि के साथ हम कार फाइनेंसिंग को आसान प्रक्रिया में बदलते हैं।

कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर

₹

1L

1Cr

%
7% 17.5%
Y
1Y7Y

आपकी ईएमआई* ₹ 8,653

कॉल बैक प्राप्त करें

*इक्वेटेड मंथली इंस्टालमेंट’ (ईएमआई)

कुल भुगतान की राशि

₹1,03,832

फीचर्स एंड बेनिफिट

सिर्फ 30-मिनट में तेज डिसबर्सल

आप अपनी नई कार में ड्राइविंग का पूरा मजा ले पाएं इसलिए हम सिर्फ 30 मिनट में फंड डिसबर्समेंट के साथ बिना समय गवाएं तुरंत कार लोन ऑफर करते हैं।

लोन की ज्यादा राशि

चाहे ये लक्जरी हो या फिर इकोनॉमी फोर व्हीलर, हम ऐसे फाइनेंस करते हैं कि आप अपनी लाइफस्टाइल और बजट की हिसाब से कार का चुनाव कर पाएं।

आसान पुनर्भुगतान

आसान पुनर्भुगतान और लोन की अवधि के साथ अपने ऑटो लोन को कस्टमाइज कराएं। हम आपको प्री-पे या पार्ट-पे के ऑप्शन ऑफर करते हैं, इस तरह से अपने फाइनेंस को आप कंट्रोल कर पाते हैं।

3000+ डीलर्स

हमारे बड़े नेटवर्क से कार और डील्स की बड़ी रेंज में से चुनने का ऑप्शन मिल जाता है। इससे आपको कई तरह के ब्रांड और एक्सक्लूसिव ऑफर मिल जाते हैं। आप बेहतर कीमत पर खरीदारी भी कर पाते हैं।

प्रिफर्ड प्राइसिंग

आपके ऑटो लोन रेट्स पर प्रिफर्ड प्राइसिंग का मजा लें। इस तरह से कार लोन का अनुभव नई कार में ड्राइव करने जितना ही मजेदार हो जाता है। इस प्राइसिंग स्ट्रक्चर का मतलब है लोन की अवधि में कम ईएमआई और ज्यादा बचत।

ऑटो इंश्योरेंस

अपनी कार इंश्योरेंस कवरेज के साथ पहले दिन से ही कार को सुरक्षित बनाएं। कार लोन और इंश्योरेंस को एक साथ मिलाने से खरीदारी की प्रक्रिया सरल होती है और समय भी बचता है।

कार लोन की ब्याज दर

दरें और शुल्क 36 महीने तक की अवधि वाले नए कार लोन के लिए 36 महीने से ज्यादा की अवधि वाले नए कार लोन के लिए
1-साल MCLR 8.85%-
MCLR पर प्रसार 0.0% - 2.90%-
प्रभावी ROI रेंज (प्रति साल) 8.85% - 11.70%8.85% - 11.70%
रीसेट कोई रीसेट नहीं-
प्रोसेसिंग फीस ₹3,500 और ₹12,000 के बीच ₹3,500 और ₹12,000 के बीच
डॉक्यूमेंटेशन चार्ज ₹700₹700

ज्यादा जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें

दरें और शुल्क36 महीने तक की अवधि के यूज्ड कार लोन के लिए 36 महीने से ज्यादा की अवधि वाले यूज्ड कार लोन के लिए
प्रभावी ROI रेंज (प्रति) 8.75%-11.80%8.75%-11.80%
रीसेट कोई रीसेट नहीं -
प्रोसेसिंग फीस ₹6,000 या लोन राशि के 1% में जो भी ज्यादा हो₹6,000 या लोन राशि के 1% में जो भी ज्यादा हो
डॉक्यूमेंटेशन चार्ज ₹700₹700

हर ज़रूरत के लिए कार लोन

कौन अप्लाई कर सकता है?

  • वेतन पाने वाले व्यक्ति
    • उम्र: 18 से 60 साल
    • न्यूनतम आय: मंजूर हो चुके मॉडल के लिए ₹4,00,000 प्रति साल और अन्य के लिए ₹6,00,000 प्रति साल
  • स्व-रोजगार वाले व्यक्ति
    • उम्र: 18 से 75 साल
    • न्यूनतम आय: मंजूर हो चुके मॉडल के लिए ₹3,50,000 प्रति साल और अन्य के लिए ₹6,00,000 प्रति साल
  • स्व-रोजगार गैर व्यक्ति

नए कार लोन और यूज्ड कार लोन के लिए योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें.

कार लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आयु प्रमाणपत: जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (कोई भी एक)
  • हस्ताक्षर प्रमाणपत्र: पासपोर्ट,पैन या बैंकर्स वेरिफिकेशन (कोई भी एक)
  • KYC डॉक्यूमेंट: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी
  • आय प्रमाणपत्र: सैलरी स्लिप, आईटीआर फॉर्म्

कार लोन सैंक्शन और कार लोन डिसबर्समेंट लिए जरूरी डॉक्युमेंट की लिस्ट यहां देखें.

check application status

पहले ही अप्लाई कर चुके हैं? अपनी अप्लिकेशन यहां ट्रैक करें।

अगर आपने कार लोन के लिए आवेदन किया है तो लोन अप्लिकेशन स्टेटस की जांच जरूरी है।

अभी ट्रैक करें

आपका क्रेडिट स्कोर जरूरी है

भविष्य के फाइनेंस को बेहतर तरीके से प्लान करने के लिए अपने क्रेडिट स्कोर को जानें और सुधारें।

ज्यादा जानें

कार लोन के लिए इन तथ्यों को समझ लें

  • ब्याज दर:कार फाइनेंस के लिए ब्याज दर कई फैक्टर्स से प्रभावित होती है जैसे आय, क्रेडिट स्कोर, लोन की अवधि और डाउन पेमेंट।
  • लोन की अवधि: ज्यादातर लोग कम ईएमआई के लिए लंबी लोन अवधि का चुनाव करते हैं। जबकि इसकी वजह से लोन की राशि पर भुगतान किया जाने वाला कुल ब्याज बढ़ जाता है। अपनी मौजूदा आर्थिक जिम्मेदारी को देखते हुए ही अवधि का चुनाव करें।
  • सर्विस और सपोर्ट: कार लोन एक लंबे समय तक चलने वाला मामला है इसलिए ऐसा ऋणदाता चुनें जो जल्द ऑनलाइन सहयोग, कम से कम डॉक्यूमेंट और तेज प्रोसेसिंग की सुविधा दे।

कार लोन लेते हुए इन बातों का ध्यान रखें

quick-tip

कार लोन के लिए क्या करें और क्या नहीं

क्या करें

  • आपको रोजाना आनेजाने के लिए कार चाहिए हो या खास मौकों के लिए इसको अपने इस्तेमाल के हिसाब से चुनें।

  • अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी ईएमआई चुनें जो आपके बजट में फिट हो सके।

  • आपका क्रेडिट स्कोर जरूरी होता है। एलिजिबिलिटी को बेहतर करने के लिए अपने दूसरे बकाया भुगतानों को पूरा कर लें।

  • एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले लोन से जुड़ी सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

क्या न करें

  • आपकी रोजाना की लाइफस्टाइल में सूट न होने वाली कार बिलकुल न खरीदें। उदाहरण के लिए अगर आप शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रेवल करते हैं तो एसयूवी न खरीदें।

  • लागत को नजरअंदाज न करेंऔर कम ईएमआई बिलकुल न चुनें। इस तरह से कुल देय ब्याज बढ़ सकता है।

  • अपनी क्षमता के आधार पर तुलना करके चुनाव करना न भूलें।

  • बारीक बातों पर ध्यान दें, पूर्व-भुगतान के जुर्माने, कर और  अतिरिक्त शुल्कों को भी न भूलें।

dos donts

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हां, एक्सिस बैंक की न्यू कार लोन सुविधा ₹1 लाख से शुरू होने वाले ऋण और ऑन-रोड कीमत के 100% तक की फंडिंग प्रदान करती है। कुछ खास मॉडल पर 100% तक की फंडिंग के साथ आपको कार लोन मिल सकता है। आपको आकर्षक कार लोन कैलकुलेटर और दूसरे फायदे भी मिल सकते हैं।

प्री-अप्रूव ऑटो लोन या कार लोन वो होते हैं, जब ऋणदाता, उधारकर्ता के आवेदन करने से पहले ही यह मान ले कि वो लोन के योग्य है। यह आमतौर पर मौजूदा बैंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होता है। यह लोन आय, क्रेडिट स्कोर और बैंक में मौजूद बैलेंस पर आधारित होता है। जब आपको प्री-अप्रूव लोन मिल जाता है तो असल में आपको फंड नहीं मिलते हैं बल्कि आपको पता चलता है कि ऋणदाता आपको कितना फंड और किस ब्याज दर पर देने को तैयार है। एक्सिस बैंक से किफायती ब्याज दरों पर प्री-एप्रूव कार लोन लिए जा सकते हैं।

एक्सिस बैंक लोन सेंटर की लिस्ट के साथ इसके पते और काम की अवधि जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

हम आपको 12 से 84 महीनों* की सुविधाजनक अवधि ऑफर करते हैं।

एक्सिस बैंक भारत में मौजूद ज्यादातर पैसेंजर कारों, मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल और स्पोर्ट्स-यूटिलिटी व्हीकल के लिए कार लोन ऑफर करता है।

आप एक्सिस बैंक की ओर से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) लिए बिना ऐसा नहीं कर सकते हैं। एनओसी सिर्फ तब ही मिल सकती है जब आपने लोन का भुगतान कर दिया हो।

हां, अगर आपका कार लोन कैंसिल होता है तो ₹2500 प्लस टैक्स का शुल्क लागू होगा। इसके अलावा स्टैम्प ड्यूटी, ब्याज संचयन जैसे कुछ अतिरिक्त शुल्क भी लग सकते हैं।अगर आप कैंसिलेशन का अनुरोध करते हैं तो आपके नजदीकी एक्सिस बैंक लोन सेंटर पर हमारे प्रतिनिधि जरूरी जानकारी देंगे।

एक्सिस बैंक तय ब्याज दर ऑफर करता है जो आज भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कार लोन रेट्स में से एक है। हमारे बैंक ने सभी बड़े मेन्यूफेक्चरर और अधिकृत डीलर्स के साथ समझौता किया हुआ है। कार लोन पर ऑफर की जाने वाली ब्याज दर जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

आप निम्न तरीकों से अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं:

  • हमारे कॉल सेंटर से संपर्क करके। टोल फ्री नंबर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
  • हमसे ऑनलाइन भी संपर्क किया जा सकता है: www.axis.bank.in/support

ऐसे मामलों को बैंक देखता है और वाहन का रजिस्ट्रेशन पर्सनल/प्राइवेट से कमर्शियल में बदलने का निर्णय भी बैंक ही लेगा।

कार लोन में सिक्योरिटी या गारंटर की जरूरत नहीं होती है। एक कार लोन एक्सिस बैंक की मदद से फंड्स की व्यवस्था करके आपकी पसंद की कार खरीदने की सुविधा देता है। आप इस लोन को नियमित ईएमआई के माध्यम से पुनर्भुगतान कर सकते हैं। आपका वाहन कोलेट्रल की तरह इस्तेमाल किया जाता है और लोन की अवधि के दौरान इस पर एक्सिस बैंक का अधिकार रहता है।.

एक सिबिल क्रेडिट स्कोर लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान के इतिहास पर निर्भर करता है। आसान लोन अप्रूवल के लिए न्यूनतम सिबिल क्रेडिट स्कोर 750 माना जाता है। स्कोर जितना ज्यादा होगा उतना अच्छा है क्योंकि इससे आपके नए या यूज्ड कार लोन के अप्रूवल के चांस बढ़ जाते हैं।

अगर आप एक्सिस बैंक में न्यू कार लोन के लिए आवेदन करते हैं तो कुछ खास स्कीम पर आप 1 से 7 साल की आसान अवधि का चुनाव कर सकते हैं।

एक्सिस बैंक में हम ₹1 लाख से शुरू होने वाले कार लोन प्रदान करते हैं। लोन की राशि का निर्धारण करते हुए हम कुछ खास तथ्यों पर ध्यान देते हैं:

  • आपकी जरूरत और योग्यता
  • आपकी आय
  • आपकी पुनर्भुगतान क्षमता

एक्सिस बैंक कार लोन और इसकी योग्यता से जुड़े फीचर्स जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

आपका वाहन कोलेट्रल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और लोन की अवधि तक एक्सिस बैंक के अधिकार क्षेत्र में रहता है। इसके अलावा किसी भी दूसरे तरह की सिक्योरिटी या कोलेट्रल की जरूरत नहीं होती है।

कार लोन लेने के लिए आपको कुछ खास डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। इनके साथ लोन की प्रोसेसिंग काफी सरल हो जाती है। लेकिन हम मानते हैं कि डॉक्यूमेंटेशन एक थकाने वाला काम हो सकता है। इसलिए हमें सामान्य डॉक्यूमेंट जैसे अप्लिकेशन फॉर्म्स, प्रोफॉर्मा इंवॉइस, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और केवाईसी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। जरूरी कार लोन डॉक्यूमेंट की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं

एक्सिस बैंक कार लोन का योग्यता मापदंड, आपकी ओर से चुने गए कार लोन के प्रकार पर निर्भर करता है। वेतनभोगी/स्व-रोजगार वाले व्यक्ति और स्व-रोजगार वाले गैर-व्यक्ति कार लोन के योग्य होते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

  • न्यू कार लोन के लिए कार लोन योग्यता मापदंड
  • यूज्ड कार लोन के लिए कार लोन योग्यता मापदंड

एक्सिस बैंक के कार लोन के लिए आप इन तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं

  • ऑनलाइन अप्लाई करें
  • नजदीकी एक्सिस बैंक लोन सेंटर पर जाएं
  • हमारी कस्टमर सर्विस पर संपर्क करें

कार लोन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया आप इन तीन तरीकों से शुरू कर सकते हैं:

एक बार जब हमें आय प्रमाणपत्र, पहचान प्रमाणपत्र, इंवॉइस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ अप्लिकेशन फॉर्म मिल जाता है, तब निम्न स्टेप अपनाए जाते हैं:

  • अप्लिकेशन की प्रोसेसिंग/अप्रूवल
  • डॉक्यूमेंटेशन
  • लोन का स्वीकृति
  • लोन का डिसबर्समेंट

ट्रांजेक्शन से जुड़े शुल्कों की लिस्ट देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

एक्सिस बैंक माइक्रो और स्मॉल इंटरप्राइजेस के उधारकर्ताओं के लिए ₹25 लाख तक की क्रेडिट लिमिट पर आवेदन मिलने की तारीख से 14 कामकाजी दिनों में निर्णय बताती है। जबकि अन्य उधारकर्ताओं के लिए यह अवधि 30 कामकाजी दिन की है। अप्लिकेशन पूरी होनी चाहिए और इसमें लोन के आवेदन में दी गई ‘चेक लिस्ट’ के हिसाब से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी शामिल होने चाहिए। इसके साथ कोई अन्य डॉक्यूमेंट भी देने पड़ सकते हैं जिनकी आवेदन के मूल्यांकन के लिए बैंक को जरूरत हो सकती है।समय सीमा की शुरुआत उस दिन से मानी जाएगी जब ग्राहक की ओर से मूल्यांकन के लिए जरूरी सभी डॉक्यूमेंट्स बैंक को दे दिए जाएंगे। बैंक की ओर से सुविधा देने पर लागू होने वाली सांकेतिक ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के बारे में ग्राहक को जानकारी मिलेगी।

कार लोन का भुगतान पहले कर देने का मतलब है, लोन की अवधि खत्म होने से पहले लोन पूरा कर देना। एक्सिस बैंक फोरक्लोजर या बकाया राशि के 5% पर पार्ट पेमेंट क्लोजर पैनेल्टी लगाता है। हमारी कार लोन ब्याज दर और शुल्कों के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

एक्सिस बैंक के न्यू कार लोन के साथ 100% तक ऑन-रोड फंडिंग मिल सकती है। हालांकि, आप जितना ज्यादा डाउन पेमेंट करेंगे आपको लोन उतना ही कम लेना पड़ेगा और इसलिए ईएमआई भी कम ही होगी।

आप अपने कार लोन का पुनर्भुगतान निम्न तीन तरीकों से कर सकते हैं:

  • हमारे कॉल सेंटर में कॉल करके। टोल-फ्री नंबर जानने के लिए यहां क्लिक करें।
  • हमें ऑनलाइन लिखें: www.axis.bank.in/support
  • किसी भी एक्सिस बैंक लोन सेंटर में खुद जाकर। अपने नजदीकी सेंटर के बारे में जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

आप अपने कार लोन का पुनर्भुगतान निम्न तीन तरीकों से कर सकते हैं:

स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन(एसआई): अगर एक्सिस बैंक में आपका सेविंग, सैलरी या करंट अकाउंट है तो इस तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको उपयोग करने के लिए आप एक्सिस बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवा भी सकते हैं। आपकी ईएमआई राशि महीना पूरा होने पर आपके बताए एक्सिस बैंक अकाउंट से ऑटोमेटिकली डेबिट हो जाएगी।

इलेक्ट्रोनिक क्लियरिंग सर्विस (ईसीएस): अगर आपके पास एक्सिस बैंक के अलावा किसी दूसरी बैंक का खाता है और आप चाहते हैं कि सुविधानुसार महीना पूरा होने पर इस अकाउंट से ईएमआई की राशि ऑटोमेटिकली डेबिट हो जाए तो इस तरीके का उपयोग किया जा सकता है।

पोस्ट-डेटेड चेक (पीडीसी): आप नजदीकी एक्सिस बैंक लोन सेंटर पर नॉन-एक्सिस बैंक अकाउंट के पोस्ट-डेटेड ईएमआई चेक जमा कर सकते हैं। पीडीसी का फ्रेश सेट निर्धारित समय पर सबमिट करना होगा। कृपया ध्यान दें कि पोस्ट डेटेड चेक सिर्फ नॉन-ईसीएस लोकेशन से ही कलेक्ट किए जाएंगे।

हम सलाह देंगे कि आप भुगतान के एसआई या ईसीएस मोड का चुनाव ही करें क्योंकि पीडीसी के इस्तेमाल के मुकाबले ज्यादा तेज होने के साथ इनमें गलतियों की संभावना भी कम होती है।

लोन के पूरा होने की प्रक्रिया से पहले किसी भी तरह की राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। इसलिए हम अनुरोध करते हैं कि पहले जांच लें कि आपके कार लोन के लिए किसी भी तरह की राशि बकाया तो नहीं है। इसके लिए अपने नजदीकी एक्सिस बैंक लोन सेंटर से फोरक्लोजर स्टेटमेंट लिया जा सकता है। एक बार जब बकाया राशि का पूरी तरह से भुगतान हो जाए तो लोन सेंटर पर फोरक्लोजर का अनुरोध जरूर कर दें। फिर हम प्रक्रिया शुरू कर देंगे। फोरक्लोजर के लिए लागू होने वाले शुल्क की जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

हां, नजदीकी एक्सिस बैंक लोन सेंटर पर आप अपने कार लोन के कुछ हिस्से का भुगतान कर सकते हैं। पार्ट-पेमेंट पर लागू होने वाले शुल्क के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

एक बार जब आपका कार लोन पूरा हो जाएगा तो एक्सिस बैंक आपको निम्न डॉक्यूमेंट देगा ताकि बैंक के अधिकार को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से हटाया जा सके:

  • आपके रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) और ऑटो इंश्योरेंस कंपनी के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया जाएगा
  • एक्सिस बैंक की ओर से जारी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
  • ओरिजिनल फॉर्म 35

इन डॉक्यूमेंट को आपके स्थानीय आरटीओ में बैंक का बंधक अधिकार (हायपोथेकेशन) हटाने की फीस के साथ जमा करना होगा।

आपकी ओर से बैंक को किसी भी तरह के प्री-पेमेंट/अतिरिक्त राशि के भुगतान को लोन अकाउंट में समायोजित कर दिया जाएगा। आपकी ओर से कोई निर्देश न दिए जाने पर नीचे दिए गए मापदंड/ तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा:

  • अतिरिक्त राशि ईएमआई से ज्यादा है: अगर फंड मिलने के 2 दिन के अंदर पार्ट पेमेंट के लिए सर्विस रिक्वेस्ट नहीं की जाती है तो अतिरिक्त फंड को पार्ट पेमेंट के तौर पर मूल राशि में  समायोजित कर दिया जाएगा।.
  • अतिरिक्त राशि ईएमआई के बराबर है: अगर राशि मिलने के दिन ही पार्ट पेमेंट के लिए सर्विस रिक्वेस्ट/निर्देश नहीं दिए जाते हैं तो अतिरिक्त राशि आपके अकाउंट में वापस रिफंड हो जाएगी।
  • अतिरिक्त राशि ईएमआई से कम है: अतिरिक्त राशि 15 दिनों के लिए लोन अकाउंट में ही रहेगी। 15 दिनों के बाद अतिरिक्त राशि पार्ट पेमेंट के तौर पर बकाया मूल राशि के साथ समायोजित हो जाएगी।

Learning Hub

Planning your next money move? Spend a minute here