₹

1L

1Cr

%
7% 17.5%
Y
1Y7Y

आपकी ईएमआई* ₹ 8,653

कॉल वापस पाएं

*समान मासिक किश्त (ईएमआई)

कुल देय राशि

₹1,03,832

एमॉर्टाइजेशन टेबल

कार लोन कैलकुलेटर - कार लोन ईएमआई की ऑनलाइन गणना करें

एक्सिस बैंक कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक फ्री ऑनलाइन टूल है, जिसे कार लोन के मासिक पुनर्भुगतान में आपकी मदद के लिए डिजाइन किया गया है।आप लोन की जानकारी जैसे मूलधन, अवधि और ब्याज की दर भरते हैं और कैलकुलेटर आपको वो मासिक ईएमआई बता देता है, जिसका भुगतान आप आने वाले समय में करेंगे।

कार फाइनेंस ईएमआई इस्टिमेटर आपको एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल भी देता है। इससे आपको ज्यादा विस्तृत तरीके से ईएमआई के बारे में जानकारी मिल पाती है। इस तरह से आप जान पाते हैं कि मूलधन पर कितनी राशि का पुनर्भुगतान किया जाना है और कितना ब्याज पर। आपके सामने ज्यादा साफ पिक्चर होती है और आप वित्तीय मामलों को देखते हुए ज्यादा बेहतर निर्णय ले पाते हैं।

ईएमआई क्या होती है?

ईएमआई में मूल धन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। इसलिए ईएमआई = मूलधन + कार लोन पर ब्याज। आमतौर पर पूरी अवधि में ईएमआई एक जैसी ही रहती है और इसे मासिक तौर पर भुगतान किया जाता है।

गणितीयतौर पर देखें तो ईएमआई की गणना ऐसे की जाती है:

E = P*R(1+R)^n/[(1+R)^n-1]

यहां पर:

P लोन की मूल राशि

R ब्याज दर है

n मासिक किश्तों की कुल संख्या है

एक्सिस बैंक ईएमआई कैलकुलेटर कुशल ऑनलाइन टूल है जो तुरंत अपेक्षित मासिक ईएमआई की गणना करता है। आपको स्लाइडर को एडजस्ट करके लोन राशि तय करनी है। आपको तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा। इससे आपको ईएमआई राशि, कार लोन ब्याज दर और लोन की अवधि (महीनों) का आकलन करने में मदद मिलती है।

यहां पर ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के पांच फायदे बताए गए हैं:

• प्रोसेस करना आसान है

• तेज रिजल्ट मिलते हैं

• खुद गणना करने की तुलना में समय और ऊर्जा बचती है

• आप जान पाते हैं कि आपकी कार लोन ईएमआई कितनी होगी

• लोन की योजना बनाना आसान हो जाता है

 

ये बात ध्यान रखिए कि ब्याज दर और लोन की अवधि लोन ईएमआई के आकलन के लिए जरूरी फैक्टर हैं। ज्यादा ब्याज दर का मतलब ज्यादा ईएमआई और कम दर का मतलब कम ईएमआई। इसके साथ, लंबी अवधि चुनकर मासिक ईएमआई को कम किया जा सकता है जबकि कम अवधि के साथ ईएमआई के साथ बढ़ेगी। इसलिए कोशिश करें कि कार लोन लेते हुए लंबी लोन अवधि ही चुनें ताकि पुनर्भुगतान आसान हो सके।

कार लोन के शुरुआती दिनों में, आपकी ईएमआई का बड़ा हिस्सा ब्याज के लिए ही जाता है। जबकि मूल पुनर्भुगतान समय के साथ बढ़ती जाएगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ईएमआई की गणना रिडयूसिंग बैलेंस तरीके की जाती है, इसका फायदा लोन की अवधि में उधारदाताओं को होता हि।

कार लोन ईएमआई की गणना से जुड़ी जरूरी बातें

ऑटो ईएमआई कैलकुलेटर से जुड़ी जरूरी बातों को समझ लेना आवश्यक है:

  • मूल राशि (P): ये लोन की कुल राशि है जो अपनी पसंद का वाहन खरीदने के लिए आप उधार लेना चाहते हैं।
  • ब्याज दर (R): लोन राशि पर उधारदाता की ओर से लगाई गई सालाना ब्याज दर।
  • लोन की अवधि (N): यह वो अवधि है, जिसके लिए आप लोन की राशि उधार लेना चाहते हैं। यह महीने या सालों में हो सकती है।
  • समान मासिक किश्त (ईएमआई): इस निश्चित मासिक भुगतान में मूल और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। इससे ये सुनिश्चित हो जाता है कि लोन की राशि पूर्व-निर्धारित अवधि के भीतर और सहमत शर्तों के अनुसार चुका दी जाए।

कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के फायदे

कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं:

वित्तीय योजना
आपकी मासिक वित्तीय जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देकर ये आपकी बजटिंग में मदद करता है।

तुलना के लिए टूल
इस टूल के साथ लोन की राशि, ब्याज दर और अवधि में बदलाव करके कई लोन विकल्पों की तुलना की जा सकती है।

पारदर्शिता
इसका एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल पूर्णभुगतान के विकल्प दिखाता है और ये भी बताता है कि आपकी ईएमआई राशि हर महीने कैसे दी जाएगी।

उपलब्धता
ऑटो लोन ईएमआई कैलकुलेटर आसानी से उपलब्ध है। इसको समझना और इस्तेमाल करना भी कठिन नहीं है। एक्सिस बैंक कार फाइनेंस कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के लिए गहरी टेक्निकल या गणित की जानकारी होना जरूरी नहीं है।

कार लोन के लिए मासिक किश्त की गणना कैसे करें?

यदि आप अपनी ईएमआई राशि की गणना करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके आगे बढ़ सकते हैं: ईएमआई = P x Rr x (1 + R)^N/[(1+R)^N - 1]

यहां पर:

  • P लोन की मूल राशि है
  • R मासिक ब्याज दर है (सालाना ब्याज दर को 12 से और फिर 100 से विभाजित करें)
  • N महीनों में लोन की अवधि है

गणना करने के स्टेप
ईएमआई की गणना करने के लिए आपको यह करना होगा:

  • सालाना ब्याज दर को मासिक दर में बदलने के लिए पहले इसे 12 से और फिर 100 से विभाजित करें।
  • मासिक किश्तों की कुल संख्या जानने के लिए सालों की संख्या को 12 से गुणा करें।
  • गणना करने के लिए ईएमआई फॉर्मूला लगाएं।

उदाहरण के लिए:
5 साल (60 महीने) की अवधि के लिए 9% की ब्याज दर पर ₹10,00,000 की लोन राशि :

  • P= ₹10,00,000
  • R = (9 / 12) / 100 = 0.0075
  • N = 60

फॉर्मूला लगाकर ईएमआई निकल आएगी।

एक्सिस बैंक कारलोन ईएमआई कैलकुलेटर

लोन का विवरण भरें
पेज पर लोन की राशि, ब्याज की दर और महीनों या सालों में पुनर्भुगतान की अवधि डालें।

रिजल्ट देखें
एक बार जब आप जानकारी भर देंगे तो कैलकुलेटर इनपुट के आधार पर तुरंत अनुमानित ईएमआई निकाल देगा।

एमॉर्टाइजेशन या लोन पुनर्भुगतान शेड्यूल का विश्लेषण करें
ईएमआई का रिव्यू करें, लोन अवधि एक दौरान मूल और ब्याज का विवरण देगा।

पैरामीटर्स को बदलें
आप अलग लोन राशि, ब्याज दर और कार लोन अवधि को बदल-बदल कर ईएमआई की वो मासिक राशि जान सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को सूट करे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आप मासिक ईएमआई का अनुमान लगाने के लिए लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करके कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, हर साल ब्याज और मूल पुनर्भुगतान को विस्तृत तरीके से जानने के लिए एमॉर्टाइजेशन शेड्यूल देखें।।

ज्यादा जानकारी के लिए या आवेदन करने के लिए “कॉल बैक पाएं” बटन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दें।

चुनी हुई ब्याज दर और अवधि के लिए सांकेतिक ईएमआई जानने के लिए एक्सिस बैंक का कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।

ईएमआई भुगतान को व्यवस्थित करने के लिए निम्न विकल्पों को समझें:

  • स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (एसआई): अगर आपके पास एक्सिस बैंक अकाउंट है तो आपकी ईएमआई ऑटोमेटिकली डेबिट हो जाएगी।
  • नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच)/ईसीएस मैंडेट: यह नॉन-एक्सिस बैंक अकाउंट होल्डर के लिए सटीक है। इससे हर महीने के आखिर में ईएमआई ऑटोमेटिकली डेबिट हो जाती है।
  • पोस्ट डेटेड चेक (पीडीसी): यह उन लोगों के लिए विकल्प है जिनके पास एक्सिस बैंक अकाउंट नहीं है या वह नॉन-ईसीएस लोकेशन से हैं। हालांकि तेज काम और सटीकता के लिए एसआई और एनएसीएच/ ईसीएस तरीके पसंद किए जाते हैं।

 

एसआई या एनएसीएच/ ईसीएस का चुनाव ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये तेज होने के साथ पीडीसी की तुलना में इसमें गलतियां भी कम कम होती हैं।

अगर अपने ईएमआई नहीं दी है:

लगातार ईएमआई का भुगतान न करने से डिफॉल्ट की संभावना पढ़ जाती है। इसमें वो कार जब्त हो सकती है जो जिसे गिरवी के तौर पर काम करती है। इसलिए कार लोन ईएमआई का पुनर्भुगतान नियमित तौर पर करें।

फिर भी जब कभी पैसे न हों या फिर कोई और वजह हो और आप ईएमआई न दे पाएं तो बैंक आपको सावधान करेगा। आप पर लेट पेमेंट का जुर्माना भी लग सकता है। ईएमआई न देने की वजह से लोन की अवधि बढ़ सकती है (ईएमआई समान रहेगी)।

ध्यान दें कि लगातार ईएमआई ने देने से डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में कार लोन के लिए बैंक के पास गिरवी रखी गई आपकी कार जब्त की जा सकती है। इसलिए ध्यान से कार लोन ईएमआई का समय पर भुगतान करें।

अगर ईएमआई का आंशिक भुगतान कर देते हैं तो:

कार लोन का आंशिक भुगतान संभव है, लेकिन इस पर आंशिक भुगतान शुल्क लागू होता है।

ठीक इसी तरह बचे हुए बैलेंस का पूरा भुगतान करके आप लोन बंद कर सकते हैं पर आपको फोरक्लोजर फीस देनी होगी।

कार खरीदने के अपने सपने को असलियत में बदलने के लिए एक्सिस बैंक न्यू कार लोन के लिए आवेदन करें।

आप तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • एक्सिस बैंक के लोन सेंटर पर जाएं।
  • एक्सिस बैंक कॉल सेंटर पर कॉल करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें। ये आसान तरीका है क्योंकि इसमें आप कहीं से भी काभी आवेदन कर सकते हैं।

 

आपको सिर्फ अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, शहर, कैपचा कोड दर्ज करें और डिस्कलेमर पॉलिसी को स्वीकार करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिकर करें। जल्द ही आपको एक्सिस बैंक प्रतिनिधि की ओर से कॉल आ जाएगी। वो आपको कार लोन से जुड़ी जानकारी देंगे।

अपने सपनों को जिएं और आज ही अपने सपनों की कार ड्राइव करें!

एक्सिस बैंक से कार लोन लेने के फायदे हैं:

  • राशि और अवधि में लचीलापन: आप ₹1 लाख की राशि से शुरू करके 7 सालों की अवधि तक के लिए एक्सिस बैंक कार लोन ले सकते हैं।
  • प्री-एप्रूव्ड लोन के साथ एक्सिस बैंक ग्राहकों को आय प्रमाणपत्र और बैंक स्टेटमेंट नहीं जमा करने होते हैं।
  • प्रायोरिटी बैंकिंग, प्रिवि बैंकिंग और वेल्थ बैंकिंग कास्टमर्स के लिए खास फायदे।

 

एक्सिस बैंक कार फाइनेंस कैलकुलेटर इस्तेमाल करते हुए कुछ खास फैक्टर ध्यान रखने होते हैं। इसमें लोन की मूल राशि, कार लोन की ब्याज दर और पुनर्भुगतान की अवधि शामिल है। व्हीकल लोन ईएमआई कैलकुलेटर को प्रभावित करने वाले फैक्टर हैं प्रोसेसिंग फीस, क्रेडिट स्कोर, कार लोन राशि की डाउन पेमेंट और फ्लोटिंग या फिक्स्ड ब्याज दर।

हां, एक्सिस बैंक ऑटो लोन कैलकुलेटर ईएमआई कैलकुलेशन को गहराई में जाकर समझाता है। का रलों प्री-पेमेंट कैलकुलेटर आपकी मासिक ईएमआई का आकलन करने के लिए स्टैंडर्ड तरीके का इस्तेमाल करता है। आखिरी ईएमआई प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम, प्री-एक्जिटिंग लोन और आपके क्रेडिट स्कोर जैसे फैक्टर पर निर्भर करता है।

हां, आप कार लोन कैलकुलेटर कितनी भी बार वैरिबल बदल सकते हैं। आप अवधि के विकल्प, लोन की राशि, ब्याज दर और डाउन पेमेंट तक में बदलाव कर सकते हैं। ऐसा आप तब तक कर सकते हैं जब तक ऐसी ईएमआई न आ जाए जो आपकी वित्तीय स्थिति के मुताबिक सही हो।

नहीं,कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना क्रेडिट स्कोर नहीं देना होगा। कैलकुलेटर स्टैंडर्ड ब्याज दरों के हिसाब से अनुमान बताता है।

बेसिक ऑटो लोन इंटरेस्ट कैलकुलेटर में आमतौर पर सिर्फ मूल और ब्याज शामिल होते हैं। लागत के विस्तृत विश्लेषण के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क जैसे प्रोसेसिंग फीस (1% तक), डॉक्यूमेंटेशन चार्जेस, इंश्योरेंस प्रीमियम और प्री-पेमेंट पैनाल्टी पर ध्यान देना होगा।

हां, कार लोन रीपेमेंट कैलकुलेटर कार लोन पर फ्लोटिंग और फिक्स्ड दोनों तरह की ब्याज दरों की गणना में इस्तेमाल किया जा सकता है। फिक्स्ड रेट लोन के लिए पूरी अवधि में गणना एक जैसी होती है। फ्लोटिंग रेट के लिए कैलकुलेटर मौजूद ब्याज दर के आधार पर आकलन बताता है।

7.70% की ब्याज दर पर 5 सालों की अवधि के लिए ₹10 लाख के कार लोन पर आपकी ईएमआई तकरीबन ₹20,075 हर महीने होगी। इस तरह से आप पूरी लोन अवधि में करीब ₹2.04 लाख का ब्याज देंगे। पर्सनलाइज्ड रिजल्ट के लिए खास पैरामीटर्स के साथ हमारा ईएमआई कैलकुलेशन टूल इस्तेमाल करें।

दोनों ही कारों क एलिए कार फाइनेंस कैलकुलेटर फॉर्मूला एक जैसा ही होता है। हालांकि, इस्तेमाल की हुई कार पर आमतौर ओर ब्याज दर ज्यादा होती है और अधिकतम अवधि भी कम मिलती है।

एक्सिस बैंक ऑटो लोन मंथली पेमेंट कैलकुलेटर 1 मिनट से भी कम समय लेता है। बस अपनी जरूरत के हिसाब से लोन राशि दर्ज करें, सुविधानुसार अवधि चुनें और लागू ब्याज दर लिख कर “कैलकुलेट” पर क्लिक करें, आपको तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा।

डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी की सटीकता, पूर्णता या सही क्रम की गारंटी एक्सिस बैंक नहीं देता है। उपयोगकर्ता को इस जानकारी/ डेटा या इसकी पूर्णता और सटीकता पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता का अपना जोखिम होगा।यहां दी गई जानकारी/डेटा को आधार मानकर निर्णय लेने, कार्य करने या न करने से पहले उपयोगकर्ता को उचित सावधानी बरतनी चाहिए (इसमें आवश्यकता पड़ने पर कर/कानूनी/लेखा/वित्तीय/अन्य पेशेवरों की सलाह लेना भी शामिल है)। एक्सिस बैंक किसी भी डेटा के लिए दायित्व या जिम्मेदारी नहीं लेगा। एक्सिस बैंक के खिलाफ सेवाओं से संबंधित कोई भी दावा (चाहे अनुबंध, गलत काम (जिसमें लापरवाही शामिल है) या किसी अन्य रूप में हो) उत्पन्न नहीं होगा। न एक्सिस बैंक न उसके एजेंट, लाइसेंसधारक या समूह की कंपनियां, उपयोगकर्ता/किसी तीसरे पक्ष के प्रति किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान या हानि (जिसमें लाभ की हानि, व्यावसायिक अवसर की हानि या सद्भावना की हानि शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। चाहे यह नुकसान अनुबंध, अपकृत्य, गलत बयानी या इन उपकरणों/इनकी जानकारी/इनके डेटा के उपयोग से ही क्यों न हुई हो।

कैलकुलेटर्स के बारे में जानें

होम लोन कैलकुलेटर

एक्सिस बैंक ईएमआई कैलकुलेटर के साथ अपनी वित्तीय यात्रा की आसान योजना बनाएं।

पर्सनल लोग एलीजिबीलिटी कैलकुलेटर

पर्सनल लोन एलीजिबिलिटी कैलकुलेटर बहुत आसान है।

फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश संपत्ति बढ़ाने का विश्वसनीय और सुरक्षित तरीका है।

Learning Hub

Planning your next money move? Spend a minute here