आपके पास और सवाल हैं?
किसी भी तरह के सवालों के लिए नजदीकी शाखा ढूंढें।
शाखा ढूंढें
Explore 250+ banking
services on Axis Mobile App नियो क्रेडिट कार्ड
नियो के साथ शॉपिंग, डाइनिंग, फ़िल्में और बहुत कुछ पर शानदार लाभ पाएं।
अभी आवेदन करें
नियो क्रेडिट कार्ड
नियो के साथ शॉपिंग, डाइनिंग, फ़िल्में और बहुत कुछ पर शानदार लाभ पाएं।
अभी आवेदन करें
जीवन बीमा
कल की चिंता से मुक्त रहें, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सही बीमा आज ही चुनें।
अभी आवेदन करें
जीवन बीमा
कल की चिंता से मुक्त रहें, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सही बीमा आज ही चुनें।
अभी आवेदन करें
For MSMEs with turnover up to ₹100Cr


पैन + आधार + जीएसटी + उद्यम + वीडियो केवाईसी के साथ
अभी खोलें
Paperless, hassle free Current Account opening within 20 minutes.
Flat 15% cashback on Amazon and Flipkart with Digital Current Account along with minimum 5% cashback on 30+ major brands via Grab Deals*.
अभी खोलें
सप्ताह में 7 दिन वीडियो केवाईसी एजेंट की उपलब्धता -सुबह 9:00am – रात 9:00pm
सोल प्रोप्राइटर (एकमात्र स्वामी) के लिए लिबर्टी चालू खाता निम्नलिखित सुविधाओं के साथ आता है:
बिजनेस क्लासिक डेबिट कार्ड पर ऑफर
| एटीएम सीमा | रु. 40,000 |
| खरीद सीमा | रु. 2,00,000 |
| कैशबैक | डिजिटल चालू खाते के साथ फ्लिपकार्ट पर फ्लैट 5% कैशबैक और ग्रैब डील्स* के माध्यम से 30 से अधिक प्रमुख ब्रांडों पर न्यूनतम 35% कैशबैक. |
| व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा | रु. 2,00,000 |
| हवाई दुर्घटना बीमा | रु. 1,00,00,000 |
| सामान और व्यक्तिगत दस्तावेजों का खो जाना/देरी होन | 500 यूएसडी |
| मूल्य संरक्षण | रु. 50,000 |
| खरीद संरक्षण बीमा | रु. 50,000 |
| कार्ड वैयक्तिकरण-MYDESIGN | हाँ |
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
*ग्रैब डील्स, एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो आपको कपड़ों व एक्सेसरीज़, खेल व यात्रा, दवा, उपहार और बहुत कुछ में अपने पसंदीदा ब्रांड पर खरीदारी करने की अनुमति देता है. सभी ब्रांडों पर न्यूनतम 5% कैशबैक के साथ, हम आश्वासन देते हैं कि जब आप हमारे साथ खरीदारी करेंगे तो आपको हमेशा खुशी ही होगी. प्लेटफ़ॉर्म उन व्यापारियों की एक सूची प्रदान करता है जहाँ आप अपने ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी के लिए विशेष ऑफ़र / कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.
ऐक्सिस बैंक चालू खाता के लिए वीडियो आधारित खाता खोलने की प्रक्रिया
अपना पैन, आधार या वीआईडी और मोबाइल नंबर देकर अपनी पहचान की पुष्टि करें. कृपया ध्यान दें कि आधार को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी द्वारा सत्यापित किया जाएगा.
पैन के आधार पर, पैन से जुड़े जीएसटी को प्रदर्शित किया जाएगा. आगे बढ़ने के लिए आपको जीएसटी यानी (पहला इकाई प्रमाण) चुनना होगा.
दूसरा इकाई प्रमाण के लिए आपको उद्यम प्रदान करना होगा. इसे प्राप्त करने के लिए आपको उद्यम नंबर दर्ज करना होगा.
उद्यम पंजीकरण https://udyamregistration.gov.in/Government-India/Ministry-MSME-registration.htm के माध्यम से किया जा सकता है.
आगे बढ़ने के लिए आवश्यक विवरण (व्यक्तिगत, पारिवारिक, पता और व्यवसाय) साझा करें.
अपना प्रोफ़ाइल विवरण जमा करने पर, आपको वीडियो केवाईसी पेज पर निर्देशित किया जाएगा, जहाँ ऐक्सिस बैंक का एक अधिकारी केवाईसी के लिए वीडियो कॉल शुरू करेगा. कृपया ध्यान दें कि आपको इस कॉल के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि करनी होगी और अपने डिवाइस के लिए वीडियो/माइक्रोफ़ोन एक्सेस भी इनेबल (सक्षम) करना होगा.
वीडियो कॉल के दौरान, आपकी पहचान एवं व्यावसायिक जानकारी सत्यापित करने के लिए आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएँगे. इसके अतिरिक्त, बैंक के कर्मचारी आपकी और आपके पैन कार्ड की लाइव फोटो (स्क्रीनशॉट) लेंगे (इसके लिए आपको अपना पैन कार्ड कैमरे के सामने दिखाना होगा) और आपके हस्ताक्षर (हस्ताक्षर के साथ आपकी फर्म की मुहर होनी चाहिए या यदि मुहर उपलब्ध नहीं है तो हस्ताक्षर को मालिक द्वारा स्व-प्रमाणित किया जाना चाहिए और इकाई का नाम, मुहर पर इकाई के नाम के समान होना चाहिए)
डेबिट कार्ड पर नाम संपादित/पुष्टि करें और फंडिंग राशि को चुनें.
कुल जमा की जाने वाली राशि, अर्थात जमा की जाने वाली राशि + डेबिट कार्ड जारी करने का शुल्क (जीएसटी सहित 295 रुपये) प्रदर्शित करने वाला भुगतान विवरण तैयार करने के बाद, अपने खाते में धनराशि जमा करने के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसे भुगतान विकल्पों में से चुनें
सफल फंडिंग पर, आपको अपने खाते का विवरण प्रदर्शित करने वाले पेज पर ले जाया जाएगा.
| मेट्रो और शहरी शाखा (₹ में) | मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) – 15,000 |
| अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखा (₹ में) | मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) – 7,500 |
| लेनदेन न करने पर शुल्क या रखरखाव न करने पर शुल्क (₹ में) | 700 अगर एमएबी >=75% और 1000 अगर एमएबी < 75% |
| मासिक सेवा शुल्क (₹ में) | 100/महीने |
| शुल्क (₹ में) | 2 लाख - 3 लाख: 4/1000 3 लाख से ज्यादा: 5/1000 |
| फ्री नगद जमा प्रति महीने (₹में) | 2,00,000 |
| नगद जमा ₹10 लाख/महीने तक प्रतिबंधित (किसी अतिरिक्त नगद जमा की अनुमति नहीं) |
| फ्री पेज | असीमित |
| शुल्क | शून्य |
| फ्री सीमा | असीमित |
| शुल्क | शून्य |
| एनईएफटी – शाखा से (₹ में) | 10,000 तक - 2.50/- प्रति लेनदेन 10,001 से 1 लाख - 5/- प्रति लेनदेन 1 लाख से 2 लाख -15/- प्रति लेनदेन 2 लाख से ज्यादा- 25/- प्रति लेनदेन |
| एनईएफटी /आरटीजीएस – अन्य डिजिटल चैनल | फ्री |
| आरटीजीएस – शाखा से (₹ में) | 2 लाख से 5 लाख - 25/- प्रति लेनदेन 5 लाख से ज्यादा - 50/- प्रति लेनदेन |
| आरटीजीएस -अन्य डिजिटल चैनल | फ्री |
| आईएमपीएस फंड ट्रांसफर (₹ में) | 1,000 -2.50/- प्रति लेनदेन तक 1,000 से 1 लाख - 5/- प्रति लेनदेन 1 लाख से 5 लाख - 10/- प्रति लेनदेन |
| एनईएफटी / आरटीजीएस / आईएमपीएस इनवर्ड ट्रांजेक्शन फ्री हैं |
| एटीएम शुल्क – नगद निकासी (सिर्फ गैर-एक्सिस बैंक) | ₹20 |
| एटीएम शुल्क – बैलेंस की जानकारी (सिर्फ गैर-एक्सिस बैंक) | ₹8.5 |
| खरीद लेनदेन (पीओएस) शुल्क | शून्य |
| बिजनेस क्लासिक डेबिट कार्ड जारी करने की फीस | ₹250/- |
| बिजनेस क्लासिक डेबिट कार्ड की सालाना फीस | ₹250/- |
| सीएचक्यू रिटर्न इनवर्ड शुल्क | महीने के पहले दो रिटर्न – ₹550/- महीने के तीसरे रिटर्न के बाद– ₹750/- |
| महीने के तीसरे रिटर्न के बाद– ₹750/- | महीने का पहला रिटर्न– ₹50 महीने के दूसरे रिटर्न के बाद – ₹100 |
| चेक रिटर्न- आउटस्टेशन कलेक्शन के लिए ग्राहक की ओर से जमा किया गया | 10K तक - ₹50/- प्लस जीएसटी, 10K से ज्यादा- ₹100/- प्लस जीएसटी |
| ईसीएच/एनएसीएच डेबिट विफलता शुल्क | महीने के लिए पहला रिटर्न – Rs 500/- महीने के लिए दूसरे रिटर्न के बाद– Rs 550/- |
| स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन रिजेक्ट फीस | क्रेडिट कार्ड/लोन/ऑटो डेबिट के चलते एसआई अस्वीकार होना- ₹250 प्रति अस्वीकार आरडी/एमएफ/एसआईपी की वजह से एसआई अस्वीकार होना-शून्य |
| बीएनए सुविधा शुल्क (कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) में कामकाजी दिनों में ऑफिस के समय के बाद और बैंक और राज्य की छुट्टियों पर पूरे दिन नगद जमा करने पर लागू) | ₹50 प्रति लेनदेन, एक बार या कई बार के लेनदेन में ₹15,000 प्रति महीने से ज्यादा होने पर |
| कम मूल्यवर्ग के नोटों (एलडीएन) में नगद जमा करने पर कैश हैंडलिंग शुल्क | कम मूल्यवर्ग के नोटों में नगद जमा के मूल्य पर 2%, अगर यह एक या कई लेनदेन में प्रति महीने ₹10,000 से ज्यादा हो जाते हैं |
| डिमांड ड्राफ्ट (डेस्क ड्राइंग व्यवस्था के तहत कॉरेस्पोंडेंट बैंक पर देय) | ₹1/1,000; न्यूनतम ₹25 प्रति डीडी |
| अन्य बैंकों से खरीदे गए डिमांड ड्राफ्ट | वास्तविक दर + ₹0.50/1,000; न्यूनतम. ₹50 प्रति डीडी |
| एक्सिस बैंक की शाखाओं पर जारी हुए डीडी - रद्दीकरण, पुनः जारी करना या पुनः सत्यापन | ₹100/- हर बार |
| कॉरेस्पोंडेंट बैंक की शाखाओं पर जारी हुए डीडी – रद्दीकरण, पुनः जारी करना या पुनः सत्यापन | ₹100/- हर बार + अगर हों तो अन्य बैंक के शुल्क वास्तविक दरों पर |
| आउटस्टेशन कलेक्शन के लिए किसी भी एक्सिस बैंक शाखा में जमा किए गए चेक | ₹100/- प्रति उपकरण |
| भुगतान रोकने का शुल्क | प्रति उपकरण : ₹50, प्रति सीरीज: ₹100 |
| हस्ताक्षर सत्यापन प्रमाणपत्र | ₹50 प्रति सत्यापन |
| पिछले साल के लिए बैलेंस का प्रमाणपत्र | ₹200 |
| अकाउंट स्टेटमेंट- शाखा की ओर से डुप्लीकेट स्टेटमेंट | ₹100 प्रति स्टेटमेंट |
| खाता बंद करने का शुल्क | 14 दिनों से कम: शून्य 14 दिनों से ज्यादा पुराना: ₹500 |
यह सोल प्रोप्राइटर्स (एकल स्वामित्व) वाली फर्मों के लिए ऐक्सिस बैंक द्वारा पेश किया जाने वाला एक नए युग का डिजिटल चालू खाता है. आप www.axis.bank.in पर जाकर खाता खोल सकते हैं. आपको बस अपना आधार, पैन, जीएसटीआईएन और उद्यम चाहिए. चूंकि यह प्रक्रिया एक वीडियो सत्यापन के माध्यम से पूरी होती है, इसलिए कृपया सुनिश्चित करें कि आप कैमरा सक्षम डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं.
यह खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे:
नीचे प्रोप्राइटरशिप फर्म के लिए चालू खाता खोलने के दस्तावेजों की सूची दी गई है
जीएसटीआईएन और उद्यम ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे.
डिजिटल चालू खाता खोलने के लिए आपको स्वेच्छा से अपना आधार विवरण साझा करना होगा. यदि आप अपना आधार या वीआईडी (वर्चुअल आईडी नंबर) विवरण साझा नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने निकटतम ऐक्सिस बैंक में जा सकते हैं और हमारे अन्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला से एकल स्वामित्व के लिए चालू खाता चुन सकते हैं और खोल सकते हैं.
डिजिटल चालू खाता खोलने के लिए आपके पास निम्नलिखित विवरण होने चाहिए:
खाता खोलने के लिए आपको शाखा में जाने की ज़रूरत नहीं है. आप हमारी सभी 250+ सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं.
बैलेंस (शेष राशि) न रखने के शुल्क से बचने के लिए आपको अपने खाते में रु. 10,000 का मासिक औसत शेष बनाए रखना होगा (कृपया ध्यान दें: रु. 10,000 मेट्रो/शहरी स्थानों के लिए है और रु. 5,000 अर्ध शहरी/ग्रामीण स्थानों के लिए है) या गैर लेनदेन शुल्क से बचने के लिए न्यूनतम मासिक क्रेडिट लेनदेन (नकद जमा के अलावा) रु. 25,000 (कृपया ध्यान दें: रु. 25,000 मेट्रो/शहरी स्थानों के लिए है और रु. 12,500 अर्ध शहरी/ग्रामीण स्थानों के लिए है) होना चाहिए.
आप एकल स्वामित्व के लिए अपने डिजिटल चालू खाते में प्रति माह रु. 10 लाख (प्रति माह रु. 2 लाख निःशुल्क नकद जमा) तक नकद जमा कर सकते हैं
अपने खाते के लिए किसी नामिती को रखना हमेशा अच्छा होता है. अप्रत्याशित परिस्थितियों में बिना किसी परेशानी के नामिती को धनराशि हस्तांतरित की जा सकती है. हालाँकि, आप खाता खोलते समय नामिती का विवरण जमा कर सकते हैं और बाद में एक नया नामिती जोड़ सकते हैं.
हाँ, आप ऐक्सिस बैंक की पात्रता मानदंडों के अनुसार अन्य उत्पादों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आपको चरण 1 में आधार आधारित ओटीपी सत्यापन पूरा करने के 3 दिन (72 घंटे) के भीतर अपने आवेदन के सभी 5 चरण पूरे करने होंगे.
प्रारंभिक फंडिंग (चरण 5) के सफल समापन के बाद, आपके आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी और बैकएंड सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन प्रक्रिया में विभिन्न कारकों के आधार पर 1 घंटे से लेकर कुछ दिन तक का समय लग सकता है.
यदि किसी अप्रत्याशित स्थिति में आपको 4 व्यावसायिक दिनों के बाद भी खाता सक्रियण के संबंध में हमारी ओर से कोई ईमेल द्वारा पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है, तो कृपया अपने खाते की स्थिति की जांच करने के लिए हमसे यहां संपर्क करें.
जैसे ही आप चरण 1 पूरा करते हैं, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाता है, अपना खाता खोलने की प्रक्रिया दुबारा शुरू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. कृपया ध्यान दें कि लिंक केवल 3 दिन (72 घंटे) के लिए वैध होगा. इस समय सीमा के पश्चात, आप एक नए आवेदन के रूप में दुबारा प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
ऐसा तब होता है जब हमें पेमेंट गेटवे से भुगतान की पुष्टि नहीं मिलती है. ऐसी स्थिति में, 3-7 कार्य दिवसों के भीतर राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी. खाता खोलने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आप एक नया लेनदेन शुरू कर सकते हैं.
आपको बिज़नेस क्लासिक डेबिट कार्ड मिलेगा. खाता एक्टिव (सक्रिय) होने के बाद इसे आपके संचार पते पर भेज दिया जाएगा.
नए खोले गए खातों (यानी पहली बार) वाले ग्राहकों के लिए, डेबिट कार्ड पिन आपके संचार पते पर अलग से कूरियर किया जाएगा. उसके बाद, आप नया पिन रीसेट/जनरेट करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक का अनुसरण कर सकते हैं.
कृपया ध्यान दें: इस प्रक्रिया के दौरान आपके ईमेल आईडी/मोबाइल फोन पर एक्टिवेशन कोड भेजा जाता है और यह 30 मिनट के लिए वैध होता है.
आपको अपने बिज़नेस क्लासिक डेबिट कार्ड पर प्रतिदिन रु. 40,000 की नकद निकासी सीमा और रु. 2,00,000 की खरीद सीमा प्राप्त होगी.
आपका डेबिट कार्ड उस पर अंकित समाप्ति तिथि तक वैध है.
आप नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने बिज़नेस क्लासिक डेबिट कार्ड के प्रतिस्थापन या अपग्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं:
बिजनेस क्लासिक डेबिट कार्ड कई तरह के लाभ प्रदान करता है जैसे:
बिज़नेस क्लासिक डेबिट कार्ड अकाउंट एक्टिवेशन के समय से 7 कार्य दिवसों के भीतर आपके संचार पते पर भेज दिया जाएगा. यदि आपको यह नहीं मिला है तो कृपया समाधान के लिए हमसे यहाँ संपर्क करें. हालाँकि, वर्तमान में देश भर में जिन विशेष परिस्थितियों का हम सामना कर रहे हैं, उनके कारण डिलीवरी में कुछ देरी की उम्मीद की जा सकती है.
अकाउंट एक्टिवेशन (खाता सक्रियण) के बाद, आप इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐक्सिस मोबाइल के लिए पंजीकृत कर सकते हैं. किसी भी वित्तीय लेनदेन को शुरू करने से पहले आपको अपने डेबिट कार्ड विवरण का उपयोग करके खुद को प्रमाणित करना होगा.
आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान आदि जैसे लेनदेन शुरू कर सकते हैं.
हाँ, लेकिन चेक बुक के लिए पात्र होने के लिए आपको अपने खाते में हस्ताक्षर अपडेट करने की आवश्यकता है. आप नीचे दिए गए विकल्पों के अनुसार अपने हस्ताक्षर अपडेट कर सकते हैं
एक बार जब आपके चालू खाते में हस्ताक्षर अपडेट हो जाते हैं, तो आप चेक बुक के लिए अनुरोध कर सकते हैं.
आपके खाते में अपना हस्ताक्षर अपडेट करने के बाद ही आपके ऐक्सिस डिजी चालू खाते के लिए चेक बुक जारी की जा सकती है. आप नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके अनुरोध कर सकते हैं:
आप इस विकल्प का उपयोग करने के लिए स्क्रॉल अप भी कर सकते हैं और 'पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके अनुरोध करें' टैब पर क्लिक कर सकते हैं)
चेक बुक के लिए पात्र होने के लिए आपको हस्ताक्षर अपडेट करने की आवश्यकता है. हस्ताक्षर अपडेट करने के बाद, आप चेक बुक के लिए अनुरोध कर सकते हैं.
(कृपया ध्यान दें: हस्ताक्षर काले या नीले रंग की स्याही से सफ़ेद कागज़ पर होने चाहिए)
नियो फॉर बिज़नेस एमएसएमई ग्राहकों की बैंकिंग और बैंकिंग सम्बन्धित व्यावसायिक जरूरतों के लिए एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म है. इसका उद्देश्य बैंकिंग से लेकर इनवॉइसिंग, बल्क पेमेंट, पेमेंट गेटवे, खर्च और ऑटोमेटेड बुककीपिंग तक सब कुछ मिलाकर एक सही मायने में सहज व्यावसायिक बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है.
ऐक्सिस बैंक के साथ सीए/सीसी/ओडी खाता रखने वाला कोई व्यक्ति या एकमात्र स्वामी इस प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण कर सकता है. जिस उपयोगकर्ता के पास ऐक्सिस बैंक के साथ सीए/सीसी/ओडी खाता नहीं है, वह प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध सुविधाओं को देखने और जानने के लिए गेस्ट यूजर के रूप में साइन अप कर सकता है. हालाँकि, प्लेटफ़ॉर्म के पूर्ण लाभों का आनंद लेने के लिए, आपको ऐक्सिस बैंक के साथ सीए/सीसी/ओडी खाता खोलना होगा.
आप https://neo.axisbank.com पर जाकर या एंड्रॉइड पर प्ले स्टोर या आईओएस पर ऐप स्टोर से नियो फॉर बिज़नेस ऐप डाउनलोड करके नियो फॉर बिजनेस का उपयोग कर सकते हैं.
आप neo.axisbank.com पर जा सकते हैं और नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
नहीं. पंजीकरण प्रक्रिया के लिए किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है.
नहीं, नियो फॉर बिज़नेस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

Look through our knowledge section for helpful blogs and articles.
Keep your finances in check by avoiding these common mistakes with your Current Account.
Find out what a Current Account statement is and how convenient it is.
Learn how to secure your Current Account from cyber threats and unauthorised access.
A detailed guide to the differences between individual and non-individual Current Accounts.